spot_img

गांव में घुसा हाथियों का झुंड बौराया, ले ली प्रेम की जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : भोरे-भोर जंगली हाथियों के झुंड ने प्रेम गंझु के घर पर धावा बोल दिया। घर को तहस-नहस कर सारा अनाज बर्बाद कर दिया। हाथियों से बचने के लिए जब प्रेम गंझु घर से भागने लगे। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने वृद्ध प्रेम गंझु पर हमला बोल दिया। पटक-पटककर उसकी जान ले ली। इसके बाद हाथी गांव के दूसरे घरों को तबाह करने लगे। ग्रामीणों के शोर पर हाथियों ने जंगल की ओर रुख किया। घटना लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के डुमारो पंचायत के मोची टोला की है। खबर पाकर वन विभाग की टीम और चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर था। उनका कहना था कि आए दिन जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस आता है। इनका खौफ ऐसा है कि रात में इनके डर से सोना मुश्किल हो गया है। हाथी जान-माल दोनों का नुकसान करते है। इसी साल अब तक इलाके के 6 लोगों की जान हाथी ले चुके है। इतना सब होने के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

इसे भी पढ़ें :43 प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं को भेजा गया जिलों में, देखें पूरी लिस्ट…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग और दुमका को मिले नये कमिश्नर….

इसे भी पढ़ें :पटना के लिए रवाना हुई रांची-पटना वंदे भारत, लोगों ने लगाये वंदे मातरम् के नारे

इसे भी पढ़ें :ICC World Cup 2023 का Schedule जारी, देखें…

इसे भी पढ़ें :देश को आज मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

इसे भी पढ़ें :गर्वनर और CM से समारोह में शामिल होने का DRM ने किया आग्रह

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...