यूजर्स को नहीं देना होगा अपना बैंक डिटेल
कोहराम लाइव डेस्क : आपके पास Netflix का सब्सक्रिप्शन नहीं है,तब आपके लिए अच्छी खबर यानी गुड न्यूज है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यूजर्स दो दिन (5 और 6 दिसंबर) फ्री में सारा कंटेंट देख पाएंगे। विशेष बात है यह है कि यूजर्स को इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। यानी यूजर्स मूवी के साथ वेब सीरीज भी देख सकेंगे।
डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं
जब यूजर Netflix पर लॉगइन करेंगे, तब उनसे बैंक की डिटेल को नहीं मांगा जाएगा। आप इसे बिना सब्सक्राइबर किए फिल्म, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री देख पाएंगे।
इसे भी पढ़ें : राहुल रॉय को Brain stroke, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती
Netflix पर फ्री लॉगइन करने का प्रोसेस
इस ऑफर के तहत नेटफ्लिक्स को फ्री देखने के लिए Netflix.com/StreamFest पर विजिट करना जरूरी है। नहीं तो फिर इसके एंड्रॉयड ऐप को डाउनलोड करना होगा। कंपनी ने कहा है कि Netflix अकाउंट से स्मार्टफोन, टीवी, आईओएस डिवाइस, गेमिंग कंसोल हर जगह कंटेंट देख पाएंगे। इसे स्मार्टफोन से टीवी में कास्ट भी किया जा सकेगा।
199 रुपए वाले प्लान भी लॉन्च किया
Netflix ने सब्सक्रिप्शन बढ़ाने के लिए 199 रुपये वाला प्लान भी लांच किया है। एंड्रॉयड या iOS यूजर्स ऐप को डाउनलोड करके इस OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं। अकाउंट क्रिएट करते समय यूजर्स को अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिये पेमेंट करना होता है। भारत में Netflix का मुकाबला अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार से होता है।
इसे भी पढ़ें : Corona positive पाए गए अनिल कपूर, नीतू और वरुण धवन










