spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राहुल रॉय को Brain stroke, मुंबई के नानावटी अस्‍पताल में भर्ती

Date:

spot_img
spot_img
  • करगिल में कर रहे थे फिल्‍म LAC  की शूटिंग
  • डायरेक्टर नितिन कुमार गुप्‍ता ने कहा, शूट पर अजीब बिहेवियर कर रहे थे राहुल, ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे

कोहराम लाइव डेस्क: एक्टर राहुल रॉय इन दिनों नानावटी अस्पताल, मुंबई में भर्ती हैं। उन्हें Brain stroke की समस्या के चलते भर्ती किया गया है। राहुल करगिल में फिल्म LAC की शूटिंग कर रहे थे। Brain stroke के बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए श्रीनगर से मुंबई लाया गया। राहुल की सेहत पर नितिन कुमार गुप्ता ने मुंबई मिरर से बातचीत की है।

सीटी स्कैन में पकड़ में नहीं आया फैक्‍ट

फिल्म के डायरेक्टर नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि वह गुरुवार को राहुल से मिलने उनके होटल सुइट में गए थे, तब उन्हें आभास हुआ कि वह कुछ अजीब बिहेवियर कर रहे हैं। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। कहा, ”डॉक्टर होने के नाते, मुझे लगा कि शायद उन्हें अफासिया है, जिससे बोलने में परेशानी होती है। यह देखकर मैं उन्हें सीटी स्कैन के लिए लोकल अस्पताल लेकर गया। उनकी हालात देखकर डॉक्टर ने कुछ नहीं कहा, लेकिन मैंने राहुल की रिपोर्ट अपने डॉक्टर दोस्तों को दिखाई। उनमें से एक दोस्त ने कहा कि यह मिनी स्ट्रोक के लक्षण हैं जो कि सीटी स्कैन में पकड़ नहीं आ पाया, इसलिए हमने उन्हें ट्रीटमेंट के लिए मुंबई लाना बेहतर समझा।”

इसे भी पढ़ें :Jallikattu के ऑस्‍कर के लिए नॉमिनेट करने पर कंगना ने बॉलीवुड पर कसा तंज

अब कंडीशन स्‍टेबल

सूत्रों के मुताबिक, राहुल की कंडीशन अब स्टेबल है। नितिन ने कहा कि राहुल अभी ऑब्जरवेशन में हैं और बात कर सकते हैं। नितिन ने ये भी खुलासा किया कि वो राहुल के मेडिकल बिल भर रहे हैं, क्योंकि वह दोनों अच्छे दोस्त हैं

तीन दशकों से फिल्मों में सक्रिय हैं

तीन दशकों से फिल्मों में सक्रिय राहुल ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें अनु अग्रवाल भी लीड रोल में थीं। इसके बाद वे ‘जुनून’ (1992), ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ (1993), ‘नसीब’ (1997), ‘एलान’ (2011) और ‘कैबरे’ (2019) जैसी फिल्मों में काम किया। वे ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन (2007) के विनर भी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे टीवी एक्टर आशीष रॉय, जानिये मौत की वजह

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...