CHATRA : चतरा जिले में सिमरिया थाना पुलिस ने गुरुवार को माचन गांव से दो क्विंटल 80 किलो 900 ग्राम डोडा और दो किलो अफीम जब्त किया। इसके साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर की पहचान जबड़ा माचन गांव निवासी सेवक गंझू के रूप में हुई है। यह जानकारी एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने सिमरिया थाना में दी। बताया कि सिमरिया थाना कांड संख्या 90/22 के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज किया गया है। तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
गुप्त रूप से मिली थी सूचना
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि माचन गांव के सेवक गंझू के यहां भारी मात्रा में अवैध रूप से अफीम व डोडा रखा हुआ है। सूचना के आलोक में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तस्कर के घर पहुंचकर छापामारी की। तस्कर के घर के कमरे के छज्जे पर अवैध 25 प्लास्टिक बोरों में डोडा और अफीम बरामद किया गया। इसके बाद तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें : पतरसुट्टा दारोगा बाबू का राज खुला, सिट्टी पिट्टी हो गई गुम… देखें
इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें
इसे भी पढ़ें : CDS की नियुक्ति में रक्षा मंत्रालय ने नियम बदले, इस रैंक के अधिकारी जा सकते हैं इस पद पर
इसे भी पढ़ें : RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, यहां पढ़ें धमकी भरा मैसेज
इसे भी पढ़ें : Varanasi Serial Blast Case: 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : ऐसी शादी पहले ना कभी देखी होगी ना सुनी होगी, देखें वीडियो…












