Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी और अगल-बगल के थाना क्षेत्रों में रांची पुलिस ने खास छापामारी अभियान चलाकर 18 जुआरियों को पकड़ा है। रांची पुलिस कप्तान के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने यह कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम में DSP और कई थानों के थानेदार सहित 12 पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार जुआरियों के पास से 3,43,835 रुपये नकद, 14 मोबाइल, 24 पेटी सादा पत्ता एवं एक स्कूटी (JH01DQ-9573) जब्त की है। पकड़े गये जुआरियों के नाम अरुण महतो (चुन्ना भट्टा), पिंकू पाण्डेय (विद्यानगर), पप्पू सिंह (शिवनगर), सतीश यादव, राहुल कुमार महतो, अनिल सिंह (न्यू मधुकम), बबलू मंडल (पहाड़ी टोला), मनोज कुमार (आमबुची), गुलशन कुमार (खलारी), सुजीत कुमार (चुन्न भट्टा), मनीष कुमार (न्यू मधुकम), रामनरेश महतो (मेट्रो गली), नीतिन मिश्रा (मंटू चौक), विशाल कुमार (न्यू मधुकम), बबलू कुमार (राजा हाता गली), उमेश कुमार (खलारी), धर्मेंद्र साहू (खलारी) एवं जीवन साहू (खलारी) बताये गये।
इसे भी पढ़े: चाची की मोहब्बत में का’तिल बना भतीजा, मासूम बनी गवाह…
इसे भी पढ़े: ह’त्यारे तक पहुंच नहीं पाई पुलिस, राजधानी में दहशत…
इसे भी पढ़े: कोल इंडिया में नई पहचान, इस रोज से यूनिफॉर्म जरूरी
इसे भी पढ़े:PM ने 75 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार, फिर मिलेंगे 2 लाख












