spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 की मौ*त, PM-CM ने जताया शोक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं। घटना मुंबई के पास ठाणे जिले की है। मौके पर एनडीआरएफ पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताते हुए मुआवजे का एलान किया है।

पीएमओ की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।’’

दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। यहां स्विट्जरलैंड की एक कंपनी काम कर रही थी। इसकी गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिर गई थी। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अबतक 14 शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं तीन लोग घायल हैं। आशंका है कि अभी भी छह लोग गर्डर के नीचे फंसे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में 7 माह बाद खुला बड़ा राज… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :ED के कस्टडी में रसूखदार विष्णु अग्रवाल… जानें

इसे भी पढ़ें :मुखिया के चाचा की डे*ड बॉडी मिली इस हाल में…

इसे भी पढ़ें :रांची में बनेगा झारखंड का सबसे खूबसूरत चौक… जानें कहा

इसे भी पढ़ें :गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची के इन इलाकों में कल से धारा-144, जानें कब तक

इसे भी पढ़ें :कमिश्नर समेत 18 IAS अधिकारियों के तबादले…देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...