Ranchi : राजधानी रांची के रातू रोड के इन्द्रपुरी से 13 साल बच्चा रहस्यमय ढ़ंग से लापता हो गया। लापता बच्चे का नाम सौरभ कुमार है। बच्चे के पिता का नाम बबलू साव है। बबलू रातू रोड के इन्द्रपुरी रोड नंबर 6 डैम साइड में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बबलू ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे उनका 13 साल का बेटा सौरभ घर से बिना कुछ बताये निकल गया। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो चिंता होने लगी। खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला। बबलू ने बताया कि सौरभ की मानसिक स्थिति थोड़ा ठीक नहीं है। वह तोतला कर बोलता है। बबलू ने सुखदेवनगर थाना में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। बबलू ने बताया कि सौरभ पीले छींट वाला शर्ट और ब्लू जिंस पहने हुये हैं। उसका रंग गोरा और बाल घूंघराले है। उसकी हाइट लगभग 4 फीट है। बबलू से लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को सौरभ के बारे में जानकारी मिलती है तो उनसे संपर्क करे।
इसे भी पढ़ें : चाची को मारा इतना छुरा कि बाहर आ गई अंतड़ियां… देखें
इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची में बदला सभी स्कूलों का समय, जानिये नया टाइम टेबल
इसे भी पढ़ें : छापेमारी में शामिल जवान को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत










