Kohramlive Desk : राजस्थान 11 IAS अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछली बार के 74 तबादलों में से 11 अधिकारियों फिर से समायोजित किया गया है। कार्मिक विभाग ने 18 मई की देर रात ये ट्रांसफर लिस्ट जारी की। आपको बता दें कि 15 मई के तबादलों के बाद पिछले 4 दिनों में ये दूसरी बड़ी तबादला सूची जारी की गई है। नई लिस्ट में आईएएस सुबीर कुमार का राज्यपाल प्रमुख सचिव पद से तबादला निरस्त कर दिया गया है। वहीं आईएएस आलोक गुप्ता का भी ट्रांसफर निरस्त कर दिया है। वे पहले की तरह ही प्रशासनिक सुधार और जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग में प्रमुख सचिव पद पर ही बने रहेंगे। IAS हरजी लाल अटल का चौथे दिन दूसरी बार ट्रांसफर हुआ। अटल राजस्थान लोकसेवा आयोग के सचिव थे।
बता दें कि आईएएस अफसर नम्रता वृष्णि का तबादला भी निरस्त किया गया है। वे संयुक्त शासन सचिव, वित्त विभाग के पद पर ही बनी रहेंगी। प्रदेश में भानुप्रकाष एटूरू, राजेन्द्र शेखावत, करण सिंह, अक्षय गोदारा, टीकमचंद बोहरा, सीताराम जाट, हरजी लाल अटल और पूजा कुमारी पार्थ का 4 दिनों में दूसरी बार तबादला हुआ है। भानुप्रकाश एटूरू को इस बार शासन सचिव, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग में लगाया है। जबकि, IAS करण सिंह को सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग से ट्रांसफर कर विशिष्ट शासन सचिव, श्रम विभाग की कमान सौंपी गई है।
दूसरी ओर, महेन्द्र कुमार पारख को अध्यक्ष, राजस्थान कर बोर्ड, अजमेर पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। राजेंद्र शेखावत को एचसीएम रीपा से नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त पद पर ट्रांसफर किया है. आईएएस अक्षय गोदारा को वाणिज्य कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त पद पर लगाया गया है, जबकि टीकमचन्द बोहरा को सीईओ, आरएचपीपीए में लगाया गया है। ओम प्रकाश कसेरा को संयुक्त शासन सचिव, एवं कमिश्नर, वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
वहीं, नए जिलों के लिए इस बार सीताराम जाट को विशेषाधिकारी, डीडवाना-कुचामन का जिम्मा दिया है। पूजा कुमारी पार्थ को विशेषाधिकारी, सांचोर लगाया गया है। कल्पना अग्रवाल को विशेषाधिकारी, अनूपगढ़ ट्रांसफर किया गया है, जबकि हरजी लाल अटल को विशेषाधिकारी, नीमकाथाना की कमान सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें : सलामती की मांगी दुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 3469 टीचरों को सीएम हेमंत ने सौंपा अपॉइंटमेंट लेटर, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 2000 रुपये का नोट वापस लेगा RBI
इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट का इस बार शिकार हुआ मासूम… देखें
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से आए इन 21 ऑफिसर्स ने DGP संग की बैठक, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू के शूटर ने दागी थी शरत बाबू पर गोलियां, क्या बोलें SP… देखें
इसे भी पढ़ें : Google पर सीखा मौ’त देने का तरीका, ताकि जमाने को लगे पति म’र गया बीमारी से, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : IMD ने जारी किया नया अपडेट, अगले 24 घंटे में…
इसे भी पढ़ें : आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना नहीं रहे
इसे भी पढ़ें : बरगद के पेड़ तले पिया की सलामती की दुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : High Court ने रद्द कीं 36000 प्राइमरी टीचर्स की नौकरी












