spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Google पर सीखा मौ’त देने का तरीका, ताकि जमाने को लगे पति म’र गया बीमारी से, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : शादी से पहले हां में हां मिलाने वाले राजकुमार शाही का सुर, मिजाज और बर्त्ताव शादी के बाद बदल गया। सोनी देवी ने अपनी मर्जी से राजकुमार शाही के साथ लव मैरिज की थी। एक दूसरे पर जान छिड़कने वाले कुछ लम्हे साथ बिताने के बाद एक दूसरे को नापसंद करने लगे। बागी होकर सोनी का हाथ थामने वाले राजकुमार शाही और सोनी के रिश्ते में शादी के दो साल के बाद से ही खटास आने लगी। पढ़ी-लिखी और महत्वकांक्षी सोनी का सपना था कि वह घर से बाहर निकलकर नौकरी करे और पैसे कमाये। वह अपनी जिंदगी जीना चाहती थी, पर पति राजकुमार उसे हर बार मना कर देता था। सोनी को खर्चा-पानी भी मिलना बंद हो गया। मन की मुराद पूरी करने की खातिर सोनी को अक्सर अपने पति के सामने झुकना पड़ता था। कई साल गुजर गये, पर दोनों के रिश्ते नहीं सुधरे। तकरार होती रही।

कभी मोहब्बत की राहों में दोनों इतने करीब आ गये थे कि कभी जुदा नहीं होने तक की कसमें खा ली। अचानक सोनी का भी माथा फिर गया, उसके दिमाग में यह बातें घुस गई कि उसका पति ही उसकी राह का सबसे बड़ा कांटा है, तब उसने भयानक इरादा बना लिया। उसने अपने पति राजकुमार को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। सोनी यह चाहती थी कि वो अपने पति को ऐसी मौत दे कि जमाने को लगे कि वो बीमारी से मर गया। बीते सात माह से सोनी गूगल में यह सर्च कर रही थी कि कौन सा जहर असरदार। उसने जहर के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। गूगल में सर्च में उसे धतूरे के बीज के बारे में पता चला। उसे यह पता चला कि अगर धतूरे के कच्चे बीज को खाने में मिलाकर दे दिया जाये तो शख्स मर जाता है। बीते सोमवार की रात राजकुमार शाही मटन लाया। मटन पकाने के बाद सोनी ने उसमें कच्चा धतूरे का बीच मिला दिया। खाना खाने के बाद राजकुमार अगले रोज मंगलवार की सुबह तक मुर्छित रहा, पर उसकी सांसे चल रही थी। तब सोनी को यह लगने लगा कि वो अपने मकसद में नाकाम हो जायेगी। इसके बाद उसने भयानक रूप अख्तियार कर लिया। एक तेज धार हथियार से बेसुध अपने पति का गला रेत दिया। पति को मौत के घाट उतारने के बाद सोनी खुद बाजार चली गई। देर शाम घर लौटी और खून से लथपथ पति के डेड बॉडी के पास जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने और रोने लगी। चीख-चीत्कार सुन आसपास से जुटे लोगों को तनिक भी यह शक नहीं हुआ कि यह कांड सोनी ने किया है, पर राजकुमार शाही के घरवाले को सोनी की हरकत और करतूत पर शुरू से ही शक था। घरवालों ने पुलिस को कुछ ऐसा क्लू दे दिया कि पुलिस सोनी को उठा ले गई। शुरू में सोनी खुद को बेकसूर बताती रही, वहीं पुलिस को ही उल्टा-पुल्टा बोलना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसके सामने कुछ ऐसे सबूत रख दिये कि सोनी टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर ली। गूगल पर जहर के बारे में सर्च करने का वो जवाब तक नहीं दे पाई। इस कांड में सोनी का साथ देने वाले उसके भाई सचिंद्र नाथ को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। भाई को बहन की हर हरकत और उसकी हसरतें के बारे में सबकुछ पता था। वो उसका साथ देता रहा। पति को मारने के बाद पहला फोन भी सोनी ने अपने भाई को किया था, ताकि लाश को ठिकाने लगाने में उसकी मदद करें। सीन ऐसा क्रियेट हो गया था कि दोनों भाई-बहन ऐसा नहीं कर सके। यह सनसनीखेज वारदात राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुई।

इसे भी पढ़ें : सलाखों के पीछे पहुंचा गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव…

इसे भी पढ़ें :अब WB के लोग भी देख सकेंगे, ‘द केरला स्टोरी’…

इसे भी पढ़ें :कर्नाटक में CM और डिप्टी CM का हुआ ऐलान, इस दिन लेंगे शपथ…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, देखें…

इसे भी पढ़ें :दिल्ली में ED ऑफिस पहुंची राबड़ी देवी, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : बेटे के सामने ही लूट ली मां की अस्मत, फिर जो हुआ देखें

इसे भी पढ़ें :

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...