spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गैंगस्टर अमन साहू के शूटर ने दागी थी शरत बाबू पर गोलियां, क्या बोलें SP… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Sahu) : जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के इशारे पर ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत बाबू की हत्या की गई थी। अमन साहू के शार्प शूटर चंदन साहू ने शरत बाबू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इस बात का खुलासा आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। SP ने मीडिया को बताया कि गैंगस्टर अमन साहू कोलकाता जेल में बंद है। फिलहाल उसे चतरा पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उसने कबूल किया कि उसके गुर्गों ने शरत बाबू की हत्या की थी। वहीं, बड़कागांव थाना कांड संख्या 156/23 में रिमांड पर लिये गये रामा सोनी ने भी पुलिस के सामने कई राज उगले। रामा ने हजारीबाग पुलिस को बताया कि एक साजिश के तहत रेकी कर प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद कुमार को मार डाला गया। शरत की रेकी खुद रामा सोनी ने की थी। शूटर चंदन साहू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे धरने के लिए पुलिस लागातार छापेमारी कर रही है।

यहां याद दिला दें कि बीते 9 मई को ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार को बड़कागांव थाना क्षेत्र के बरवाडीह में गोलियों से भून दिया गया था। इस कांड में उनका बॉडीगार्ड भी बेतरह जख्मी हो गया था। शरत कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। शरत अपने बॉडिगार्ड और ड्राइवर के साथ स्कॉर्पियो से चट्टीबरियातू कोल माइंस केरेडारी जा रहे थे। वारदात से ठीक पहले यानी 8 मई की रात एक स्कॉर्पियों में सवार 6 अपराधियों ने ट्रकों के ड्राइवरों को डरा-हड़का कर कोयला ट्रांसपोर्टिंग के काम को रोक दिया था। हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने इस कांड को गंभीरता से लिया। बड़कागांव एसडीपीओ की देखरेख में SIT गठित की। गठित टीम ने छापेमारी कर 15 मई को स्कॉर्पियों सवार सभी 6 संदेही गुनहगारों को धर कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। टेक्निकल सेल की मदद ली गई तो खुलासा हुआ कि गिरफ्तार रामचंद्र सोनी उर्फ रामा सोनी प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार हत्याकांड में शामिल था। सुनें क्या बोले हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे…

इसे भी पढ़ें : सलाखों के पीछे पहुंचा गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव…

इसे भी पढ़ें :अब WB के लोग भी देख सकेंगे, ‘द केरला स्टोरी’…

इसे भी पढ़ें :कर्नाटक में CM और डिप्टी CM का हुआ ऐलान, इस दिन लेंगे शपथ…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, देखें…

इसे भी पढ़ें :दिल्ली में ED ऑफिस पहुंची राबड़ी देवी, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : बेटे के सामने ही लूट ली मां की अस्मत, फिर जो हुआ देखें

 

 

इसे भी पढ़ें :

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...