spot_img

IMD ने जारी किया नया अपडेट, अगले 24 घंटे में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IMD ने मॉनसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में मॉनसून के अंडमान-निकोबार द्वीप, दक्षिण अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिण खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। वही मौसम विभाग ने कहा अगले 5 दिनों में केरल में अलग अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ गरज , चमक और बारिश होने की संभावना है। IMD ने हाल ही में अनुमान जताया था कि केरल पहुंचने में मॉनसून को 3 दिन की देरी हो सकती है। 1 जून के बजाए 4 जून तक मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है।

IMD ने कहा कि उच्च तापमान के कारण राज्य में पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रहनी चाहिए। अंडमान में चक्रवाती तूफान मोका के कारण भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस पर भी नजर रखी जा रही है। अभी के हिसाब से मॉनसून के सक्रिय होने में कोई खास दिक्कत नहीं है।

आमतौर पर मॉनसून की शुरुआत 25 मई से 1 जून के बीच होती है। सबसे पहले 16-20 मई के बीच मॉनसून अंडमान पहुंचता है. लेकिन, भारत में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ही सक्रिय होता है. इसलिए केरल से ही मॉनसून की शुरुआत मानी जाती है। यहां मॉनसून 25 मई से 1 जून तक पहुंचता है। देर होने पर 3-6 दिन आगे पीछे हो सकते हैं। इसके बाद तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी, कोंकण में भी मॉनसून 15 जून तक सक्रिय हो जाता है. फिर ये कर्नाटक, मुंबई, गुजरात और पश्चिमी बेल्ट पर पहुंचता है।

कितनी बारिश की है संभावना?

IMD के मुताबिक, देशभर में औसत 96% बारिश होने की संभावना है। ये मॉनसून की सामान्य स्थिति है। हालांकि, सामान्य और सामान्य से ज्यादा मॉनसून होने की 67% संभावना है। मतलब अगर आने वाले दिनों में मॉनसून की स्थिति बदलती है तो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत में मॉनसून और अल नीनो का सीधा संबंध नहीं है।

इसे भी पढ़ें : बेटे के सामने ही लूट ली मां की अस्मत, फिर जो हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ में जमीन का सौदा कर भाई-बहन 46 लाख गटक गये, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : होने वाली दुल्हन के साथ यह क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह से उड़ा ली गई बोलेरो…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने बटोरी खूब वाहवाही, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में सड़क पर उतरे छात्र, सांसद का फूंका पुतला… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची-टाटा रोड पर ए’क्सीडेंट का LIVE वीडियो, देखें…

इसे भी पढ़ें : चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, देखें कैसे…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...