KODERMA : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा छठ तालाब के समीप पुलिस टीम ने सोमवार को सौरभ कुमार के घर पर रात लगभग 12:30 छापा मारा। एक कमरे में जुआ खेलते 11 लोगों को दबोच लिया। घटनास्थल से 4 लाख 10 हजार एक सौ रुपये भी जब्त किए गए हैं। जुआ अड्डा से कई गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। इनमें एक बलेनो कार, स्विफ्ट डिजायर कार, पल्सर मोटरसाइकिल, टीवीएस कंपनी की स्कूटी शामिल है।
इन लोगों को किया गया है गिरफ्तार
तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि सौरभ कुमार के घर को अवैध तरीके से राहुल सिंह द्वारा जुआ अड्डा के संचालन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान राहुल सिंह, संजीव कुमार, शशांक सिंह, प्रभु वर्मा, संतोष कुमार, सौरभ कुमार, गुरमीत सिंह, अमरनाथ कुमार, लक्ष्मीकांत मेहता, सूरज कुमार एवं पप्पू मेहता को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पप्पू मेहता डोमचांच नगर पंचायत के उपाध्यक्ष हैं।
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….






