कोहराम लाइव डेस्क : राजधानी रांची के बरियातू स्थित ओम डेंटल एवं मैक्सिलो फेसियल सेंटर में एक्सीलेंस इन इंप्लांटोलॉजी कार्यक्रम के तहत 11 जाने-माने दंत शल्य चिकित्सकों को इंप्लांटोलॉजी की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में बिहार तथा झारखंड के विभिन्न चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। मैक्सिलो फेसियल सर्जन डॉ.ओम प्रकाश एवं पेरियोडेंटिस डॉ.आकांक्षा चौधरी ने मेंटर का काम करते हुए इंप्लांटोलॉजी की नवीन तकनीकी विधियों की चर्चा की। विस्तार से इसका डेमोंट्रेशन भी दिया। ऐसा समझा जाता है कि इससे सामान्य जन में डेंटल इंप्लांटेशन की उपलब्धता बढ़ेगी। खासकर बुजुर्गों की क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर होगी।
इसे भी पढ़ें :आंखों की रोशनी रखनी है दमदार, तो शहद का प्रयोग होगा…
इसे भी पढ़ें :15 सेकेंड रेगुलर बजाएं ताली, जानें कैसे सेहत पर पड़ेगा सकारात्मक…












