spot_img

सेहत का करें ख्याल,‍ High Heels पहनने की छोड़ें आदत, जानें क्‍या होगा नुकसान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : फैशन क्‍या न कराए। हम समझ नहीं पाते कि हमारी सेहत के लिए क्‍या सही है और क्‍या गलत। जब किसी फैशन को आप आदत बना लेंगे, तो उसका छूटना बहुत मुश्किल है। दिक्‍कत बढ़ने पर हमें इसका पछतावा जरूर होता है, तब तक उसका खामियाजा भुगतना पड़ जाता है। हाई हील्‍स (High Heels) पहना एक ऐसी ही आदत है।

Read More :ओवरटेक करने के चक्कर में सुमो से टकराई मोटरसाइकिल, बाइक सवार युवक की मौत

फैशन के चक्कर में

इन दिनों अधिकतर लोग फैशन के चक्कर में ऐसे कई काम करते हैं जिसका उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।  इन्हीं में से एक है हाई हील्स का फैशन भी शामिल है । जी हां, आपने बहुत सी लड़कियों और महिलाओं को देखा होगा जो दिनभर हाई हील्स पहनकर रखती हैं।  सिर्फ पार्टी या किसी खास मौके पर ही नहीं, बल्कि बहुत सी महिलाएं तो डेली वर्क के दौरान भी हाई हील्स ही पहनना पसंद करती हैं।  लेकिन ऊंची एड़ी के फुटवेयर पहनने की आपकी ये आदत सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है और आप इसकी वजह से किन बीमारियों को दावत दे रहे है।

आर्थराइटिस का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स खासकर ऑर्थोपेडिक डॉक्टरों की मानें तो हाई हील्स पहनने वाले शख्स के वॉकिंग पैटर्न में बदलाव हो जाता है। अगर कोई महिला नियमित रूप से हील्स पहनकर चलती है तो फ्लैट शूज पहनने वालों की तुलना में वह औसतन छोटे-छोटे और जबरन बढ़ाए जा रहे कदमों से आगे बढ़ती है। इस तरह की चाल की वजह से घुटनों के जोड़ पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से ऑस्टियोऑर्थराइटिस होने का खतरा अधिक रहता है। यह हड्डियों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है।

Read More : शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा यौन शोषण, जानें भेद खुला…

 कमर और कुल्हे में दर्द

हाई हील्स पहनने के दौरान जूते के हील्स की वजह से शरीर को अपने ओवरऑल वजन और सेंटर ऑफ ग्रैविटी को इधर-उधर शिफ्ट करने की जरुरत पड़ती है। इसका वजह ये है कि हील्स की वजह से आपके पैरों को पूरा सपोर्ट नहीं मिल पाता।ऐसे में हील्स जितनी अधिक ऊंची होगी, कमर और कुल्हे में दर्द का खतरा उतना ही ज्यादा होगा।

 Calf की मांसपेशियों में दर्द और सूजन

हाई हील्स पहनने के बाद भले ही आपके पैर लंबे और पतले लगें लेकिन इसकी वजह से आपकी पिंडली यानी calf के हिस्से वाली मांसपेशियों में तेज दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है. इसकी वजह से पैर की नसें उभरी हुई महसूस हो सकती हैं अगर आप बिलकुल फ्लैट और एक समान सतह पर चल रही हैं तो हाई हील्स पहन सकती हैं लेकिन हाई हील्स पहनकर अगर आप उबड़-खाबड़ या गड्ढे वाली जगह पर गईं तो टखने में मोच आने की आशंका बढ़ जाती है. इसके अलावा हील्स पहनकर गिरने की वजह से टखने की हड्डी टूट सकती है और घुटने या कोहनी में भी चोट आ सकती है.

 रीढ़ की हड्डी का टेढ़ा होना

कई बार लंबे समय तक हाई हील्स पहनकर रखने की वजह से रीढ़ के निचले हिस्से की हड्डी में सामान्य से अधिक टेढ़ापन आ जाता है।  हील्स की ऊंचाई जितनी अधिक होगी रीढ़ की हड्डी का मुड़ना या उसमें टेढ़ापन आना उतना ही अधिक होगा। इस समस्या की वजह से पीठ और कमर में तेज दर्द भी होने लगता है।

Read More : महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित को बताया ‘लालची’, जानें क्यों…

spot_img

Related articles:

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं

Hair Style : हेयर स्टाइल से झलकता है आपका असली स्वभाव!…

आईने के सामने खड़े होकर जब आप अपने बाल(Hair)संवारते हैं तो क्या कभी सोचा है, ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी पहचान भी बता रहे हैं? जी

चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थि