कोहराम लाइव डेस्क : अगर डिजिटल बैंकिंग सिस्टम के कई फायदों से हम सुविधा ले रहे हैं, तो यह सभी बैंक ग्राहकों के लिए खुशी की बात है। इससे इतर हमें ऐसी सुविधा के साथ आज के दौर में अत्यधिक सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। यदि खाता SBI, ICICI Bank, HDFC, Axis Bank, PNB में है, और अलर्ट रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए कि एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ऑनलाइन चोर इन पांच बैंकों के ग्राहकों की निजी जानकारियां चुराने के लिए उन्हें लुभाने के प्रयास में लगे हुए हैं। एसे में ग्राहकों के अकाउंट से साइबर अपराधियों द्वारा पैसे चोरी कर लिये जाएंगे और उन्हें पता भी नहीं चल पाएगा।
इसे भी पढ़ें :गूगल और एप्पल प्ले स्टोर के बरक्स आया मोदी का देसी एप, जानें खासियत
इनकम टैक्स की असली वेबसाइट की नकल
नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक साइबरपीस फाउंडेशन की ओर से साइबर सिक्योरिटी कंपनी ऑटोबोट इंफोसेक के साथ मिलकर की गई एक जांच में उक्त खुलासा किया गया। इसमें बताया गया है कि साइबर अपराधी लोगों से कह रहे हैं कि अगर उन्हें इनकम टैक्स का भुगतान चाहिए तो एक एप्लीकेशन भेजें, इस संदेश को एक लिंक के साथ भेजा जा रहा है, इस लिंक को क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है, जो हूबहू इनकम टैक्स की असली वेबसाइट जैसा दिखता है।
इसे भी पढ़ें :रिम्स में होगी 370 स्टाफ नर्स ग्रेड- ए की बहाली, जानें कब तक करना…
अमेरिका और फ्रांस से ऑपरेट हो रहा लिंक
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह लिंक अमेरिका और फ्रांस से ऑपरेट हो रहा है। साइबर अपराधी लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारियां चुरा रहे हैं। इससे लोगों को वित्तीय नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। इस पूरी योजना में ‘http’ प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है, न कि सिक्योर ‘https’ का। लोगों से लिंक भेजकर कहा जा रहा है कि Google Playstore की बजाय वो किसी थर्ड पार्टी सोर्स से एप्लीकेशन को डाउनलोड करें।
लिंक को क्लिक करते ही खुलता है नया पेज
लोगों को भेजे गए लिंक को क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है, जो बिल्कुल income tax e-filing वेबसाइट जैसा दिखता है। हर रंग के बटन पर जो लिखा होता है ‘Proceed to the verification steps’ को क्लिक करते ही ये आपसे कई सारी जानकारियां मांगता है- जैसे आपका पूरा नाम, PAN, आधार नंबर, पता, पिन कोड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल, लिंग, बैंकिंग जानकारियां जैसे अकाउंट नंबर, IFSC कोड, कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, CVV, CVC और कार्ड पिन।
डीआईयू लाने की तैयारी में सरकार
बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए सरकार ऑनलाइन फ्रॉड पर शिकंजा कसने को प्रतिबद्ध है। सरकार डिजिटल इंटेलीजेंस यूनिट (DIU) लाने की तैयारी में है। IT मंत्रालय इस योजना पर काम कर रहा है। डिजिटल इंटेलीजेंस यूनिट पुलिस, साइबर सेल और बैंकों के साथ सामंजस्य बैठाकर काम करेगी।
इसे भी पढ़ें :मुर्दाघर में लाश के बीच रंगरेलिया मनाते पकड़ाया कर्मी, फिर हुआ ये…
साइबर क्राइम से बचने को इन बातों पर दें ध्यान
a. कभी भी किसी के साथ अपना OTP शेयर न करें।
अगर आपके पास कोई ऐसा SMS आता है,जिसमें कोई लिंक दिया हुआ है, तो उसे कतई न खोलें ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले हमेशा SMS भेजते रहते हैं, जिसमें एक लिंक होता है इस लिंक को क्लिक करते ही आप ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाएंगे।
b. QR कोड के जरिये भी फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है। इसलिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में QR कोड को स्कैन करने से पहले ये देख लें कि पैसे आपके अकाउंट से जा रहे हैं या आ रहे हैं। ऐसे फ्रॉड आमतौर पर OLX पर ज्यादा देखने को मिलते हैं।
c. हमेशा बड़ी और अच्छी वेबसाइट से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें। किसी भी अनजान साइट से शॉपिंग न करें। ऐसी वेबसाइट पर सामान बहुत ज्यादा सस्ते में दिखाकर फ्रॉड किया जाता है। फ्रॉड के बाद ऐसी कंपनियों से संपर्क करना भी मुश्किल होता है।
d. अपना क्रेडिट/डेबिट कार्ड सामने स्वाइप कराएं। छोटे ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड टैप करें। अपने ATM का पासवर्ड किसी से भी न शेयर करें।
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये












