कोहराम लाइव डेस्क : सऊदी अरब के पुरुषों के लिए अब विदेशी महिलाओं से शादी करना कठिन हो गया है गया है। खासकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से। एक रिपोर्ट के अनुसार, विदेशियों से शादी करने की इच्छा रखने वाले सऊदी पुरुषों को अब सख्त नियमों का सामना करना पड़ेगा। मक्का के पुलिस महानिदेशक मेजर जनरल असफ अल-कुरैशी के हवाले से मक्का की एक रिपोर्ट में ऐसी जानकारी दी गई है। विदेशियों के साथ शादी की अनुमति जारी करने से पहले अतिरिक्त औपचारिकताएं रखी गई हैं।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
पहले लेनी चाहिए सरकार की सहमति
कुरैशी ने कहा कि विदेशी महिलाओं से शादी करने की इच्छा रखने वालों को पहले सरकार की सहमति लेनी चाहिए और आधिकारिक चैनलों के जरिए विवाह के आवेदन प्रस्तुत करने चाहिए।
तलाकशुदा पुरुषों को तलाक के छह महीने के भीतर आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवेदकों की उम्र 25 से अधिक होनी चाहिए। स्थानीय जिला महापौर द्वारा हस्ताक्षरित पहचान दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य सभी पहचान पत्रों को संलग्न करना चाहिए, जिसमें उनके परिवार के कार्ड की एक प्रति शामिल है।
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…








