Garhwa : गढ़वा में पंचायत प्रतिनिधियों सहित 2 दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। सभी सदस्यों ने बरवाडीह में पलामू के प्रथम सांसद स्वर्गीय जेठन सिंह खरवार की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील माली, खरडीहा पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद चंद्रवंशी, खरडीहा पंचायत समिति सदस्य देवराजी देवी, कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार, सिरोई खुर्द मुखिया प्रतिनिधि कमलेश उरांव, बिगन पासवान, खरडीहा राजद पंचायत अध्यक्ष पूरन सिंह, राजकुमार कोरवा, बबलू यादव, अशोक कुमार, श्रवण यादव, दूधवल के उप मुखिया अशोक लोहरा, अमानुल्लाह अंसारी, मानपुर मुखिया प्रतिनिधी सलीम अंसारी, अजय यादव, गोरखनाथ यादव, अजय भुइयां, वार्ड सदस्य दुधवल भजावन सिंह, इजहार अंसारी, मानपुर उप मुखिया नईमुद्दीन अंसारी, कर्मचारी भूईहर, राजाराम सिंह,
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के रेलवे स्टेशन पर जवान का हंगामा, जानिए पूरा मांजरा
रमकंडा कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, विनोद प्रसाद तथा संजय सिंह खरवार का नाम शामिल है। मंत्री मिथिलेश ने सभी सम्मानित नव आगंतुकों का स्वागत किया तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की सलाह सभी को दी।
इसे भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुंए में लगाई छलांग, इलाके में सनसनी






