Garhwa : गढ़वा के नगर उंटारी स्टेशन पर पंजाब रेजिमेंट के एक जवान ने एक घंटे तक उत्पात मचाया। जवान प्लेटफार्म पर जांघिया गंजी पर घूम रहा था। किसी तरह जंगीपुर के ग्रामीणों ने जवान को समझा बुझाकर कपड़ा पहनाया और स्टेशन को सौंप दिया। लेकिन कुछ देर बाद जवान गुस्से में जोर जोर से चिल्लाने लगा। किसी तरह मौका पाकर एसडीपीओ और उनके साथ पहुंची पुलिस टीम ने उसे काबू में कर लिया।
जानकारी के अनुसार, परमिंदर सिंह नामक जवान गुरुवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर सीढ़ी के नीचे बैग रखकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जांघिया गंजी पर घूम रहा था। बाद में जंगीपुर के ग्रामीणों ने जवान को समझा बुझाकर किसी तरह कपड़ा पहनाया और स्टेशन को सौंप दिया। थोड़ी देर बाद वह उग्र होकर पथराव करने लगा।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
आरपीएफ की सूचना पर पहुंची नगर ऊंटारी थाने की पुलिस को भी जवान ने कुदाल लेकर दौड़ाया। इसी बीच स्टेशन में मामले की जानकारी लेने के दौरान पुलिस एवं रेलकर्मियों को उक्त जवान ने स्टेशन में बंद कर दिया। सबको बंधक बनाने के बाद वह गुस्से में जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगा। जवान मोबाईल पर भी जोर जोर से किसी से बात कर रहा था।
मौके पर पहुंचे एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने उसे समझा बुझा कर शांत कराने कोशिश की। लेकिन वह अपने मां-बाप को बुलाने पर अड़ा रहा। जवान अपने मां-बाप के आने के बाद ही पुलिस व स्टेशन कर्मियों को मुक्त करने की बात कह रहा था। किसी तरह मौका पाकर एसडीपीओ और उनके साथ पहुंची पुलिस टीम ने उसे काबू में कर लिया। फिलहाल वह पुलिस के संरक्षण में नगर उंटारी थाने में है ।
इसे भी पढ़ें : दो पक्षों में झड़प, एक ने बकी गाली तो दूसरे ने चलाई गोली






