spot_img

नक्‍सलियों ने CRPF जवान राकेश्‍वर सिंह को किया रिहा- पत्‍नी ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : CRPF के कोबरा कमांडर राकेश्‍वर सिंह को नक्‍सलियों ने 6 दिन बाद रिहा कर दिया। जनता दरबार लगाकर नक्‍सलियों ने जवान को रिहा किया। 3 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में नक्‍सलियों के साथ हुए मुठभेड़ के बाद से जवान राकेश्‍वर सिंह नक्‍सलियों के कब्‍जे में थे। जवान को रिहा करने के लिए नक्‍सलियों ने शर्त रखी थी।

इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)

गुरुवार को सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय मध्यस्ता टीम के सदस्य पद्मश्री धर्मपाल सैनी, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया समेत सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में नक्‍सलियों ने कोबरा जवान राकेश्‍वर सिंह को रिहा किया है। रिहाई के बाद मध्यस्ता टीम जवान को लेकर बासागुड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप लौटी।

इसे भी पढ़ें : 23 जवानों का हत्‍यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3 अप्रैल को हुए मुठभेड़ के बाद से राकेश्‍वर सिंह नक्‍सलियों के कब्‍जे में थे। तब से उनका परिवार परेशान था। उनकी बेटी ने मार्मिक अपील कर पिता को रिहा करने की गुहार लगाई थी। साथ ही परिजनों ने सरकार से विंग कमांडर अभिनंदन की तरह राकेश्‍वर को भी नक्‍सलियों के कब्‍जे से छुड़ाने की मांग की थी। जैसे ही परिजनों को पता कि नक्‍सली राकेश्‍वर को रिहा कर रहे हैं। परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जवान राकेश्‍वर की पत्नी मीनू मन्हास ने भगवान, केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार, मीडिया और सेना का धन्यवाद किया है। उन्‍होंने कहा कि आज मेरी जिंदगी में सबसे खुशी का दिन है। वहीं जवान की मां कुत्नी देवी ने कहा, कि हम बहुत ज्यादा खुश हैं। जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं उनका भी धन्यवाद करती हूं।

इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...