spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा में मिले हाथी के 10 दांत, छुपाये गये तस्करों की जीवन-कुंडली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa: बेशकीमती माने जाने वाले हाथी के 10 दांत मिले हैं। ये सारे दांत चाईबासा के कुम्हार टोली में रेड कर हासिल की गई है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दावा है कि पकड़े गये लोग तस्कर हैं। इनका नेटवर्क झारखंड, बिहार और ओड़ीसा तक है। हाथी दांत की तस्करी में जुटे लोगों ने वन विभाग और पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिली जानकारी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गये लोगों के बारे में डिटेल जानकारी देने से DFO ने साफ मना कर दिया। सूत्रों को कहना है कि गिरफ्तार तस्करों का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना बहुत आसान नहीं। गिरफ्तार तस्करों की जीवन-कुंडली तक छुपाई जा रही है। DFO सत्यम कुमार ने सिर्फ इतना खुलासा किया कि सेंट्रल जोन जबलपुर से सूचना आई थी कि चाईबासा में हाथी दांत की तस्करी हो रही है। इसमें अंतरराज्यीय तस्करों का हाथ है। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से वन विभाग की एक टीम ने छापामारी कर हाथी के 10 दांत बरामद कर लिये। सूत्रों के अनुसार कुछ माह पहले चाईबासा में एक जंगली हाथी को मार उसके दांत निकाल लेने की बातें सामने आई थी। इस बिंदु पर भी तहकीकात की जा रही है। मौके पर सारंडा के डीएफओ चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा‌, चाईबासा वन प्रमंडल के एसीएफ आरएन मरांडी, रेंज अफसर सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर बनाएगी लेकिन बेचेगी नहीं, जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें : गरीब रथ ट्रेन में अब 100 परसेंट मिलेगी कन्‍फर्म सीट, नहीं दी जाएंगी आरएसी की सीटें

इसे भी पढ़ें :G20 घोषणापत्र में गूंजा पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश, आप भी जानिए यह मेसेज

इसे भी पढ़ें : कुएं में मिली टुकड़ों में बंटी युवती की डेड बॉडी, देखें…

इसे भी पढ़ें :बीवी से फोन करा पति को घर बुला ठोंक डाला

इसे भी पढ़ें :प्रजातंत्र का सशक्‍त प्रहरी है मीडिया : डीसी नैंसी सहाय

इसे भी पढ़ें :बदलेगा ट्रेनों में खान-पान का मेन्यू, रेल मंत्रालय ने IRCTC को दी छूट

इसे भी पढ़ें :ऐसे धरा गया पिकअप वैन का चोर… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...