GIRIDIH : गिरिडीह में एक पुलिया के नीचे रखे गए एक केन बम को सोमवार को जिला पुलिस और CRPF ने बरामद किया। यह बम 10 किलो का था। इसे सुरक्षाबलों ने सावधानी से डिफ्यूज कर दिया। एंटी नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस बम को पुलिया के नीचे रखा गया था।
Read More : इंडिया में नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप, BCCI ने किया एलान
सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी
विस्फोटक में उपयोग में लगे इलेक्ट्रिक वायर से माना जा रहा है कि हाल के दिनों में ही इसे नक्सलियों ने यहां प्लांट किया था। सुरक्षाबलों ने केन बम को डिफ्यूज कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बम लगाए जाने की गुप्त सूचना जिले के वरीय पदाधिकारी को मिली थी। इसके आधार पर CRPF के उप कमांडेंट हरिशंकर मौर्य, अभियान ASP गुलशन तिर्की, सहायक कमांडेंट राजवर्धन, SDPO मनोज कुमार, SI अनीश पांडेय, SI चंदन कुमार समेत CRPF व जिला पुलिस मौके पर पहुंचे। यहां बम को बरामद कर उसे सफलता पूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया।
Read More :खड़े टैंकर को ट्रक ने मारा टक्कर, ड्राइवर और खलासी की मौके पर मौत












