GHATSHILA : जमशेदपुर के घाटशिला थाना क्षेत्र के कापागोडा गांव के पास NH-18 पर खड़े एक टैंकर को पीछे से ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। इस दौरान खलासी टैंकर का टायर बदल रहा था। हादसे में खलासी और ट्रक ड्राइवर की जान चली गई। घटना रविवार की देर रात की है। मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान भिखारी दास (27) के रूप में हुई है। खलासी की पहचान नहीं हो सकी है।
आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना
टक्कर की आवाज सुन सड़क किनारे मौजूद होटल व ढाबा के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे में भिखारी दास ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गया था।
Read More : मायावती का बड़ा एलान: BSP जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी
Read More : इंडिया में नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप, BCCI ने किया एलान






