spot_img

झारखंड के 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्‍ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 1 जनवरी 2021 से ये प्रमोशन लागू किया जायेगा। राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्‍ला को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Leval-12–78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्‍नति दी गई है। अगले आदेश तक श्री शुक्‍ला अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे।

श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक नेहा अरोड़ा को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Leval-12–78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। श्री अरोड़ा को अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहना है।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी को जुए में हारा, जुआरियों के साथ जाने से किया इनकार तो पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया तेजाब

रामगढ़ के डीसी संदीप सिंह को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Leval-12–78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। श्री सिंह अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे।

खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के संयुक्त सचिव शांतनु कुमार अग्रहरी को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Leval-12–78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। श्री अग्रहरि अगले आदेश तक अपर सचिव खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड रांची के रूप में बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका, FEVI KWIK से चिपका दी दुल्‍हन की आंखें, जमकर कूटा भी

प्राथमिक शिक्षा झारखंड के निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Leval-12–78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। अगले आदेश तक उन्हें वर्तमान पद पर बने रहना है।

संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अजय नाथ झा को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Leval-12–78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। अगले आदेश तक वे अपर सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखंड रांची के पद पर बने रहेंगे।

संयुक्त निदेशक व संयुक्त सचिव राज्य विकास परिषद झारखंड के सतीशचंद्र चौधरी को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Leval-12–78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक वे संयुक्त निदेशक सह अपर सचिव राज्य विकास परिषद झारखंड रांची एवं अतिरिक्त प्रभार अपर सचिव खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग रांची के पद पर बने रहेंगे।

संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्रीकांत किशोर मिश्रा को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Leval-12–78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। श्री मिश्रा अगले आदेश तक अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के पद पर बने रहेंगे।

वहीं झारखंड के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर जो वर्तमान में बिहार में प्रतिनियुक्‍त हैं। उन्‍हें भाप्रसे वेतन नियमावली 2016 के नियम -8(4) (बी) के अंतर्गत जिस तिथि से संवर्ग में उनसे कनीय पदाधिकारी जितेन्‍द्र कुमार सिंह भाप्रसे (झारखंड 2008) उनको चयन ग्रेड में विभागीय अधिसूचना संख्‍या 6536 तिथि 15-12-2020 द्वारा दिनांक 1-1-2021 के प्रभाव से प्रोन्‍नति दी गई है और जिसके आलोक में वे स्‍थानापन्‍न रूप में कार्यरत होंगे, उसी तिथि चंद्रशेखर को भाप्रसे के चयन ग्रेड (Leval-13 – 123100-215900) में 1 जनवरी 2021 से प्रोन्‍नति दी गई है। उन्‍हें यह प्रोन्‍नति राज्‍यपाल के आदेश से दी गई है।

इसे भी पढ़ें :  दूल्‍हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...