कोहराम लाइव डेस्क : जूम 2021 में लॉन्च कर सकती है ईमेल सर्विस और कैलेंडर ऐप। जी हां जूम अब गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। महामारी के दौरान लॉन्च की अपनी वीडियो कॉलिंग सर्विस से बाजार में मजबूत पकड़ बनाने के बाद जूम अब एक ईमेल सर्विस डेवलप करने और अगले साल इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है, इतना ही नहीं, कंपनी एक कैलेंडर ऐप पर भी काम कर रही है। हालांकि, जूम ने फिलहाल इस बारे में कोई सफाई नहीं दी है।
इसे भी पढ़ें :हिरण की खाल, सींग और दो सिर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
लर्निंग क्षेत्र में उछाल से 500% तक हुआ मुनाफा
कंपनी के लिए यह साल एक ब्लॉकबस्टर रहा है, रिमोट वर्क और लर्निंग के क्षेत्र में उछाल आने के कारण कंपनी के शेयर्स में 500 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। जूम का मेन प्रोडक्ट कॉम्प्रिहेंसिव इंटरप्राइज सूइट के हिस्से के रूप में बंडल किए गया एक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट अपने ऑफिस 365 प्लेटफॉर्म और गूगल अपने प्रतिस्पर्धी वर्क-स्पेस बंडल के साथ इस सेगमेंट में पहले से मौजूद है, जो जूम के दो सबसे बड़े कॉम्पीटिटर है।
इसे भी पढ़ें :TSPC के कुख्यात एरिया कमांडर आदेश गंझू को पुलिस ने दबोचा
द वर्ज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दोनों ही प्लेटफार्म कैलेंडर, ईमेल और वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग प्रोडक्ट जैसी सर्विसेस प्रदान करते हैं, इसलिए यह जूम भी ईमेल और कैलेंडर ऐप के जरिए अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है।
इसे भी पढ़ें :चेन्नई से जल्द रांची लौटना चाहते हैं मंत्री जगरनाथ महतो, सुधर रही सेहत
कंपनी ने अपनी त्रैमासिक आय को चौगुना किया
महामारी से प्रेरित रिमोट वर्क और लर्निंग पर सवार होकर, जूम ने अपनी तीसरी तिमाही में $777.2 मिलियन का बिजनेस करके अपनी त्रैमासिक आय को चौगुना कर दिया, जो सालाना आधार पर 367 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के 10 से अधिक कर्मचारियों के साथ लगभग 433,700 सब्सक्राइबर्स थे, जो पिछली तिमाही के 370,200 से अधिक थे। रेवेन्यू में $100,000 से अधिक का योगदान देने वाले ग्राहकों की संख्या पिछले वर्ष से 136 प्रतिशत बढ़कर 1,289 हो गई है। अक्टूबर में, जूम ने 200 से अधिक प्रतिभागियों के साथ मीटिंग करने के लिए अपने नए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर को वैश्विक स्तर पर मुफ्त और भुगतान के लिए उपलब्ध कराया।
इसे भी पढ़ें :शादीशुदा प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिल रहा था प्रेमी, पकड़ाया…और फिर








