spot_img
spot_img
spot_img

चेन्‍नई से जल्‍द रांची लौटना चाहते हैं मंत्री जगरनाथ महतो, सुधर रही सेहत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कोरोना से जंग जीतने में हुए कामयाब
  • इलाज के लिए 19 अक्‍टूबर 2020 चेन्‍नई के अस्‍पताल में है भर्ती

कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना इंफेक्‍शन के बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री की हालत बिगड़ने पर उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए चेन्‍नई के एमजीएम अस्‍पताल ले जाया गया। उन्‍हें रांची से चेन्‍नई विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम ही लेकर गई। वहां कोरोना वायरस के इंफेक्‍शन से बुरी तरह प्रभावित उनके लंग्‍स यानी फेफड़ों का सफल टांसप्‍लांट किया गया। जिंदगी की जंग जीत जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में अब तेजी से सुधार हो रहा है। एशिया फेम अस्पताल, बेहतरीन चिकित्सीय व्यवस्था, दिग्गज विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के प्रयास इसमें प्रशंसनीय है। चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में 19 अक्तूबर 2020 से भर्ती डुमरी के झामुमो विधायक महतो अब जल्‍द रांची लौटना चाहते हैं।

कई प्रकार के एक्सरसाइज करा रहे डॉक्‍टर

लंग्‍स ट्रांसप्‍लांट के बाद उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और जल्‍दी रिकवरी के लिए उन्‍हें दवा के साथ-साथ कई प्रकार के व्‍यायाम भी कराए जा रहे हैं। मुख्य रूप से पैर, हाथ व मुंह का एक्सरसाइज कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : इधर शुरू हुई SIT जांच, उधर विष्णु अग्रवाल हैदराबाद अस्पताल में

नाक से हटा पाइप

ऑपरेशन के बाद उनको नाक के जरिये लिक्विड फूड दिया जा रहा था। सेहत में सुधार होने के साथ ही अब नाक से पाइप हटा दिया गया है। श्री महतो अब धीरे-धीरे मुंह से खाना खाने लगे हैं।

झारखंड के अलावा उनके विधानसभा क्षेत्र के कई लोग भी उनसे मिलने एमजीएम चेन्नई पहुंच रहे हैं। हर कोई को तो मिलने की इजाजत नहीं है, लेकिन कुछ खास लोगों को अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों के कहने पर मिलने की इजाजत दी जाती है।

कई मंत्री, विधायक व पूर्व विधायक चेन्नई जाकर कर चुके हैं मुलाकात  

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व विधायक सीमा महतो, पूर्व विधायक अमित महतो भी चेन्नई जाकर जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य का हाल ले चुके हैं। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो और 28 दिसंबर को विधायक सरयू राय उनका हाल जानने चेन्नई जाएंगे।

तीन विशेषज्ञ डॉक्‍टर लगातार कर रहे मॉनीटरिंग

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के लंग्स ट्रांसप्लांट से लेकर उनके पूरे इलाज की रोजाना मॉनीटरिंग एमजीएम चेन्नई के तीन विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे हैं। रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अलावा अस्पताल के वार्ड में जाकर बारी-बारी से सभी चिकित्सक रोजाना स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर नजर रख रहे हैं। इन तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. अपार जिंदल, डॉ केआर बालाकृष्णन तथा डॉ मुरली कृष्णन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : होटल के कमरे में प्रेमलीला करते पकड़ाए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...