spot_img

NMMSS के लिए आवेदन की तारीख तय, जानें कब तक करना है अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : राष्ट्रीय-आय-सह मेधा छात्रवृत्ति (NMMSS) के ऑनलाइन आवेदन की तिथि एससीईआरटी ने जारी की है। ऑनलाइन आवेदन 3 जनवरी 2022 से शुरू होगा। इससे पहले स्कूलों द्वारा एससीईआरटी वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

सातवीं में 55% अंक जरूरी

स्कूलों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक जनवरी से 15 जनवरी तक होगा। स्कूल रजिस्ट्रेशन के बाद ही संबंधित स्कूल के छात्र रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इस छात्रवृत्ति के लिए 55 फीसदी अंक के साथ सातवीं कक्षा पास छात्र ही योग्य है। ज्ञात हो कि एनएमएमएसएस के लिए एनसीईआरटी द्वारा हर राज्य का अलग-अलग कोटा है।

5433 बच्चों को देनी है छात्रवृत्ति

बिहार की बात करें तो बिहार राज्य से 5433 बच्चों को यह छात्रवृत्ति दी जानी है। राज्य को आवंटित कोटे में से एससीईआरटी द्वारा हर जिला का कोटा निर्धारित किया जाता है। इस छात्रवृत्ति के लिए माता-पिता की कुल वार्षिक आय 1.5 लाख होनी चाहिए। बता दें कि आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है। यह छात्रवृत्ति नौंवी से 12वीं तक के लिए मिलती है। इसके तहत सालाना 12 हजार रुपये मिलते हैं।

दो पालियों में होगी परीक्षा

एनएमएमएसएस की परीक्षा दो पालियों में ली जाती है। प्रथम पाली मानसिक योग्यता और दूसरी पाली शैक्षिक योग्यता परीक्षा होती है। प्रथम पाली 10.30 से 12 बजे तक और दूसरी एक से 2.30 बजे तक होगी। दोनों ही पाली में 90 अंक के 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के रहेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी जरूरी

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर स्कूल का रजिस्ट्रेशन – एक से 15 जनवरी
एससीईआरटी द्वारा पंजीकृत स्कूल का सत्यापन – एक से 17 जनवरी
छात्रों द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन – तीन से 23 जनवरी
जमा हुए आवेदनों का स्कूल स्तर पर सत्यापन – तीन से 25 जनवरी
प्रवेश पत्र – 17 से 27 फरवरी
परीक्षा तिथि – 27 फरवरी
औपबंधिक आसंर की – दो से दस मार्च।

Read More :नगर परिषद कार्यालय में लगी आग,कई अहम दस्तावेज जलकर राख

Read More :ओला-उबर की यात्रा होगी महंगी, 1 जनवरी से बढ़ जाएगा GST

Read More :PAN कार्ड यूजर्स इस गलती से बचें, लग जाएगा 10 हजार का जुर्माना

Read More :न पेट्रोल मिलेगी और न शराब, अगर…

Read More :युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को लगाई आग

Read More :राई औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, कई मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान

Read More :संन्यास के बाद Harbhajan ने Dhoni पर लगाए कई आरोप, जानें क्या कहा…

Read More :अब नहीं बढ़ाई जाएगी Income Tax Return फाइल करने की तारीख

Read More :पार्टी में तेज म्यूजिक बजाया, या पीकर हुड़दंग मचाया तो…

Read More :मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल

Read More :कांग्रेस विधायक Amba Prasad Corona positive, कई कार्यक्रमों में हुई थीं शामिल

Read More :कोडरमा में नवोदय विद्यालय के 5 बच्चे Corona positive

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...