PURNIYA : बिहार के पूर्णिया जिले में दिनदहाड़े बाइक पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसके पास से 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना पूर्णिया-सहरसा मुख्य मार्ग एनएच 107 के बनमनखी से सरसी जाने वाली शिशवा रेलवे ढाला के समीप की है। गोली लगने से घायल हुए युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, जिस युवक को बदमाशों ने गोली मारी है, उसका नाम सावन कुमार है और वह मधेपुरा का रहने वाला है।
बनमनखी के बदमाशों ने मारी गोली
घायल युवक सावन कुमार के मालिक दीपक पंसारी ने बताया है कि जमीन खरीदने के लिए हमे अपने भाई रमेश सर्राफ को 30 लाख रुपए देने थे। शनिवार को सावन कुमार को 20 लाख रुपए अपने भाई के पास भेजा था। इस बीच बनमननी के पास कुछ बदमाशों ने सावन कुमार को गोली मार दी और उससे 20 लाख रुपए छीन लिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृपाशंकर आजाद ने बताया कि हर स्तर से घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्यों मच गई चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव
इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्यों मच गई चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो














