spot_img

मुठभेड़ में बच निकला PLFI सबजोनल कमांडर लाका पाहन, हथियार के साथ दस्‍ते का एक सदस्‍य धराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खूंटी : रविवार को खूंटी में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। वहीं पुलिस ने हथियार और गोली के साथ पीएलएफआई के एक उग्रवादी को धर दबोचा। पीएलएफआई सब जोनल कमांडर लाका पाहन अपने दस्‍ते के साथ लेवी वसूलने आया था। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई और पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की। और पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भागने में ही अपनी भलाई समझे और जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले।

इसे भी पढ़ें : एयर पिस्‍टल दिखाकर करते थे लूटपाट, पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा

खूंटी एसपी को गुप्‍त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई सब जोनल कमांडर लाका पाहन अपने दस्‍ते के साथ लेवी वसूलने मुरहू के बुरजू गांव के आसपास आया हुआ है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्‍व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस एवं पीएलएफआई उग्रवादी लोवाडीह- गोवा मार्ग पर गुटीगढ़ा मोड़ के पास आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस संबंध में मुरहू थाना मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी का नाम बांदु हस्‍सा पूर्ति है। वह मुर्गीडीह थाना अड़की का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 7.62 एम.एम. की जिन्दा गोली- 09, .315 बोर का जिन्दा गोली- 06, .303 बोर का जिन्दा गोली- 02, AK-47 का खोखा- 14, 7.62 एम.एम. का खोखा- 01, पीएलएफआई का पर्चा एवं चंदा रसीद- 11, मोटरसाईकिल-04 जब्‍त की है।

इसे भी पढ़ें : संदेह में पति बना हैवान, तांबे के तार से सिल दिया पत्‍नी का प्राइवेट पार्ट

छापामारी दल में एसडीपीओ खूंटी अमित कुमार, थाना प्रभारी मुरहू बिक्रांत कुमार, बिट्टू रजक, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि रितेश कुमार महतो समेत जिला बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 10 लड़के और 12 लड़कियां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...