नई दिल्ली : इस डिजिटल युग में भी अंधविश्वास की जड़ें इतनी मजबूत है कि लोग विज्ञान और सही गलत को भूलकर तंत्र मंत्र के चक्कर में फंस जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला दिल्ली के रोहिणी से सामने आया है। जहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसकर एक महिला ने एक ढाई साल के मासूम की बलि चढ़ा दी।
मामला राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित रिठाला इलाके की है। यहां किराए पर रहने वाली एक निसंतान महिला संतान प्राप्ति के लिए तंत्र मंत्र के चक्कर में फंस गई। उसने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक ढाई साल के मासूम की बलि चढ़ा दी और शव को बोरे में बांधकर घर के ही पीछे फेंक दिया। मृतक के परिजनों के शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Read More : संदेह में पति बना हैवान, तांबे के तार से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट
मृतक मासूम के परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह को बच्चा अचानक से घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को ढूंढ ही रही थी, तभी पुलिस को घर के पीछे की तरफ एक बोरा दिखाई दिया। जिसे खोलकर देखा तो उसमें बच्चे की लाश पड़ी मिली। मासूम की लाश देखकर परिजन चित्कार मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आसपास रहने वाले सभी लोगों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में हैरान करने वाली बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्चा अपने घर से बाहर निकला ही नहीं। जिसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कातिल महिला को पकड़ लिया।
Read More : मुठभेड़ में बच निकला PLFI सबजोनल कमांडर लाका पाहन, हथियार के साथ दस्ते का एक सदस्य धराया
जानकारी के अनुसार हत्याकांड को अंजाम देने वाली महिला इसी बिल्डिंग में किराये पर रहती है और उसका नाम पूजा है। पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। महिला ने बताया कि उसकी शादी के कई साल बीत चुके हैं। मगर अब तक उसकी कोई संतान नहीं है। संतान प्राप्ति के लिए वह तांत्रिक से संपर्क की। तांत्रिक के कहने पर ही उसने तंत्र मंत्र शुरू किया। तांत्रिक के बताए अनुसार उसने मौका मिलते ही शनिवार को बच्चे को अगवा कर उसकी बलि चढ़ा दी और लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से बोरे में बांध कर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Read More : खेसारी लाल यादव को देखने पहुंची हजारों की भीड़ हो गई बेकाबू, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज














