spot_img
spot_img
spot_img

नंदन पहाड़ के पास Cycle से गिरकर युवक की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

देवघर : देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के समीप Cycle से अनियंत्रित होकर गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सुबह 10 बजे घटी। मृतक साइकिल सवार का नाम उमेश वर्णवाल है, जिनकी उम्र करीब 55 वर्ष है। वह नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के समीप के रहने वाले थे।

19 नवंबर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी साइकिल से बाजार से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान नंदन पहाड़ के समीप ही अचानक साइकिल अनियंत्रित हो जाने की वजह से वह साइकिल सहित सड़क पर ही गिर गए व गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने वहां जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Nalin Soren बने उत्कृष्ट विधायक, 22 नवंबर को होंगे पुरस्कृत

नहीं करने दिया गया पोस्टमार्टम

सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए पुलिस से आग्रह किया गया और उनलोगों द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया गया।

Cycle से गिरने के बाद मौत की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के बाद पुलिस द्वारा सारी प्रक्रिया शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों में मातम छाया हुआ है। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले भी इनके घर में एक व्यक्ति मौत हुई थी। इस कारण वह मानसिक दबाव में भी थे। मानसिक दवाब में रहने की वजह से ही  साइकिल चलाने के दौरान अचानक साइकिल से गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : कल तक 40 लाख पहुंचाओ वरना ठोक देंगे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...