रांचीः नलिन सोरेन- Nalin Soren झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक चुने गये हैं। विधानसभा में उनके योगदान को देखते हुए उनका चयन किया गया है। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से जेएमएम के विधायक हैं। स्पीकर रविंद्रनाथ महतो के आवासीय कार्यालय में हुई विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक में विधायक के नाम का चयन हुआ है। 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा 20वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर नलिन सोरेन को पुरस्कृत किया जायेगा।
लगातार सात बार विधायक रहे हैं Nalin Soren
नलिन सोरेन जेएमएम के पुराने नेताओं में से एक हैं। शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर वे विधायक बने हैं। नलिन सोरेन पूरे राज्य में ऐसे एकलौते विधायक हैं जो राज्य बनने के पहले से अबतक लगातार 7 बार विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। वे राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले 16 विधायकों को यह सम्मान मिल चुका है। नलिन सोरेन को 22 नवंबर को राज्यपाल सम्मानित करेंगी। इन्हें 51 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : कल तक 40 लाख पहुंचाओ वरना ठोक देंगे
20वें स्थापना दिवस को लेकर निर्देश
22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण इस बाद भव्य समारोह तो नहीं होगा, लेकिन माननीयों की मौजूदगी में पूरे उत्साह के साथ विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस मनेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधानसभा सभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने झारखंड विधानसभा के कॉन्फ्रेंस हॉल में वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर उन्हें निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : अपर बाजार के लालमुनी कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग (VIDEO)




