spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जून महीने का करियर, कारोबार, धन, सेहत और प्रेम का पूरा मासिक राशिफल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : साल 2026 का जून महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने ग्रहों के राजा नहीं, बल्कि देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 2 जून को गुरु मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जो उनकी स्वराशि मानी जाती है। गुरु के इस गोचर से कई शुभ राजयोग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। सूर्य, बुध और शुक्र भी राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे जून का महीना कई लोगों के लिये अवसरों की सौगात तो कई लोगों के लिये चुनौतियों की परीक्षा लेकर आयेगा। आइये जानते हैं कि जून 2026 आपके लिये क्या संदेश लेकर आया है।

मेष: मेहनत के बाद मिलेगी मंजिल

मेष राशि वालों के लिये महीने की शुरुआत भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरी रह सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है। हालांकि धैर्य और समझदारी से काम लेने पर माह के तीसरे सप्ताह के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। क्या करें: क्रोध पर नियंत्रण रखें और रिश्तों में संवाद बनाए रखें। लकी मंत्र: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ: संघर्ष के बाद चमकेगा भाग्य

महीने की शुरुआत खर्च और भागदौड़ बढ़ा सकती है, लेकिन तीसरे सप्ताह के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। विद्यार्थियों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। क्या करें: निवेश सोच-समझकर करें। लकी मंत्र: श्रीसूक्त का पाठ लाभ देगा।

मिथुन: वाणी बनेगी सफलता की चाबी

जून में आपकी बोली और व्यवहार ही आपके लिये वरदान या परेशानी का कारण बन सकते हैं। कारोबार और नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। खर्च बढ़ने की संभावना भी है। क्या करें: अहंकार और आलस्य से बचें। लकी मंत्र: “ॐ नमो नारायणाय” का जप करें।

कर्क: जून बनेगा खुशियों का महीना

कर्क राशि वालों के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं है। गुरु का प्रवेश आपकी राशि में नई ऊर्जा और सफलता लेकर आएगा। करियर, कारोबार, शिक्षा और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। क्या करें: मिले अवसरों का भरपूर लाभ उठायें। लकी मंत्र: शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह: सावधानी में ही सुरक्षा

महीने का पहला भाग चुनौतियों से भरा रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि माह के अंत तक स्थिति सुधरती नजर आयेगी।क्या करें: शॉर्टकट अपनाने से बचें। लकी मंत्र: सूर्याष्टक का पाठ करें।

कन्या: सौभाग्य देगा दस्तक

कन्या राशि के लिये जून बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरी, व्यापार और निवेश में लाभ के योग हैं। पदोन्नति या मनचाहे स्थान पर तबादले की संभावना बन सकती है। क्या करें: अवसरों को हाथ से न जाने दें। लकी मंत्र: गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला: गुस्सा बिगाड़ सकता है खेल

जून में आपको धैर्य और संयम की सबसे ज्यादा जरूरत होगी। विरोधियों से सावधान रहें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। क्या करें: अनुभवी लोगों की सलाह मानें।लकी मंत्र: शिवाष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक: सफलता आपके कदम चूमेगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए जून बेहद शुभ रहने वाला है। अटके काम पूरे होंगे, धन लाभ होगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। क्या करें: जोखिम भरे निवेश से दूरी बनायें। लकी मंत्र: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु: चुनौतियों के बीच अवसर

महीने की शुरुआत संघर्षपूर्ण रह सकती है। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और खर्च परेशान कर सकते हैं। लेकिन मध्य के बाद भाग्य का साथ मिलने लगेगा। क्या करें: भावनाओं में बहकर फैसले न लें। लकी मंत्र: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर: सफलता का सुनहरा दौर

रोजगार, व्यवसाय और संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों और कारोबारियों के लिये समय बेहद अनुकूल रहेगा। क्या करें: जिद और अहंकार से बचें। लकी मंत्र: बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ: संभलकर बढ़ाएं कदम

यह महीना औसत फल देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। क्या करें: परिवार के लिए समय निकालें। लकी मंत्र: श्रीकृष्ण स्तोत्र का पाठ करें।

मीन: नये अवसर देंगे दस्तक

मीन राशि वालों के लिये जून नये अवसरों का द्वार खोल सकता है। विदेश, नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। क्या करें: हर फैसला सोच-समझकर लें। लकी मंत्र: नारायण कवच का पाठ करें।

जून का सबसे भाग्यशाली राशियां ये

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जून 2026 में कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिये सबसे अधिक शुभ योग बन रहे हैं। वहीं मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को संयम और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। गुरु के राशि परिवर्तन और अन्य ग्रहों की चाल इस महीने को बेहद खास बना रही है। ऐसे में सकारात्मक सोच, मेहनत और सही निर्णय आपकी किस्मत के दरवाजे खोल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : ‘गिरगिट की रिश्तेदार’ कहलाने वाली ये झील हर पल बदल लेती है अपना रंग…

इसे भी पढ़ें : राजधानी में भीषण अग्नि’कांड, अब तक 20 की मौ’त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : विधायक ने तीन बड़ी योजनाओं की रखी आधारशिला…

इसे भी पढ़ें : रजरप्पा की नई पहचान बनी 21 साल की श्रेया…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के बैंकों पर DC सख्त, बोले लाभुक तक योजना पहुंचे, तभी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...