spot_img
spot_img
spot_img

शक्ति पेट्रोल पंप में युवक ने की तोड़फोड़, जानिये क्‍या है मामला (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के शक्ति पेट्रोल पंप में शुक्रवार को कुछ लड़कों ने तोड़फोड़ और गाली गलौज की। दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर लाल रंग की अपाची बाइक (JH01CY6531) से एक लड़का वहां पहुंचा। लड़के का नाम सुभाष दुबे है। उसने गाड़ी में तेल तो नहीं भरवाया, पर 800 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। इसके बाद काउंटर से मांगने लगा कैश। पंपकर्मी ने जवाब दिया- पेमेंट किया है तो तेल भरवाइये, हमलोग ऐसे कैश नहीं देते। इतना सुनते ही सुभाष भड़क गया और पंपकर्मी के साथ करने लगा बदसलूकी और गाली गलौज।

से भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

इसे भी पढ़ें : नेतरहाट ने जारी किया एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

पंप के मालिक प्रवीण चौधरी ने भी उसे काफी समझाया, पर वह नहीं माना। थोड़ी देर बाद फोन कर कुछ लड़कों को बुला लिया और करने लगा पंप में हंगामा। दरवाजा पीटा, शीशा भी तोड़ दिया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सुभाष और उसके साथियों को पकड़ कोतवाली थाना ले गई। इधर आरोपी सुभाष के घरवालों ने पंप के मालिक से माफी मांगी और उसे छोड़ देने की गुहार लगाई। जिसके बाद पंप के मालिक प्रवीण चौधरी ने शिकायत वापस ले लिया।

इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्‍यार, और दोनों हो गए…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...