RANCHI : मेरी बददुआ तुझे खा जाएगी। तूने मेरे आदमी को मार दिया। उसका खून कर दिया। मुझे भरी जवानी में बेवा बना दिया। मेरे बच्चे टुअर हो गए। निकालो कोई इसे हाजत से बाहर। कच्चा चिबा जाऊंगी इसे। ऐसे ही कुछ नामकुम थाने के बाहर चीख रही थी प्रिया देवी उर्फ रूही।
प्रिया के पति सागर किशोर रवि की हत्या 5 जून को कर दी गई थी। हत्या करने का आरोप पड़ोसी सीटू साहू और उसके भतीजा सहित कुछ अन्य लोगों पर लगाया गया है। मोस्ट वांटेड सीटू साहू आज पकड़ा गया। उसे नामकुम थाना हाजत में बंद कर रखा गया है। उसके पकड़े जाने की फैली खबर के बाद सागर का पूरा परिवार और गांव के कुछ लोग थाना पहुंच गए। सब में बहुत गुस्सा था।
Read more:बोलेरो में ऐसे छुपाकर रखा था गांजा कि खोजने में पुलिस के छूट गए पसीने
Read more:खिड़की तोड़कर नाबालिग को उठा ले गए बदमाश, कर दी हैवानियत की हद पार…








