हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की का रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, पांच दरिंदे घर के अंदर खिड़की तोड़कर घुसे और नाबालिग को उठाकर ले गए। बदमाशों ने पहले उसके साथ गैंगरेप किया। फिर बचने के लिए उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। बुधवार की देर शाम बच्ची का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या की गई है। इस गुनाह में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
शादी समारोह में गए थे मृतका के परिजन
बताया जा रहा है कि मृतका के परिजन पास के गांव में एक शादी समारोह में गए थे। घर पर दादा के साथ नाबालिग बच्ची थी। बच्ची घर के अंदर थी, जबकि उसके दादा घर के दरवाजे के पास सोए थे। इस बीच पांच लड़के खिड़की के रास्ते घर में घुसे और लड़की को जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।















