Kohramlive: पेट्रोल पंप से खरीदा गया पेट्रोल प्योर है या नहीं, सामान्य रूप से इसे समझना आसान नहीं है, जबकि वास्तविकता है कि घर बैठे हम पेट्रोल की क्वालिटी की जांच कर सकते हैं। बस इसका सही प्रोसेस आना चाहिए।
फिल्टर पेपर टेस्ट
यह पेट्रोल की क्वालिटी चेक करने का बहुत ही आसान तरीका है। आपको सिर्फ इतना करना है कि अपने वाहन से पेट्रोल की कुछ बूंदे लेकर फिल्टर पेपर पर डालनी है। इसे करीब 1 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अगर पेट्रोल बिना कोई दाग छोड़ें फिल्टर पेपर से उड़ गया तो समझिए कि आपका पेट्रोल प्योर है और अगर पेट्रोल ने फिल्टर पेपर पर गहरा दाग छोड़ दिया तो समझिए कि उसमें मिलावट की गई है। ऐसी स्थिति में आप संबंधित अथॉरिटी (कंज्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट) से उस पेट्रोल पंप की शिकायत कर सकते हैं, जहां से अपने पेट्रोल डलवाया था.
इंजन के लिए खतरनाक है मिलावटी पेट्रोल
जान लें कि मिलावटी पेट्रोल गाड़ी के इंजन के लिए खतरनाक होता है। अगर गाड़ी में लगातार मिलावटी पेट्रोल डलता रहे तो उसके इंजन के जल्दी खराब होने की संभावना ज्यादा होगी। अगर प्योर पेट्रोल इस्तेमाल किया जाएगा तो इंजन की उम्र बढ़ती है। अतः आप चाहें तो जिस पेट्रोल पंप से आप ज्यादातर पेट्रोल डलवाते हैं, उसके पेट्रोल का फिल्टर पेपर टेस्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : JAC 11वीं का आ गया रिजल्ट… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें : रेंटर ने मारी मकान मालिक को गोली… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : सितमगर सीमा पात्रा न्यायिक हिरासत में, जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : बिहार से हथियार लाकर झारखंड में खपाने वालों का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : इस फौजी के घर मचा कोहराम, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : विराट होंगे किशोर कुमार के किराएदार, शुरू करने जा रहे ये काम
इसे भी पढ़ें : बुजुर्ग महिला से नेता की सरेराह गुंडई, देखें वायरल वीडियो








