spot_img

विराट होंगे किशोर कुमार के किराएदार, शुरू करने जा रहे ये काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: Team India के पूर्व कैप्टन विराट कोहली बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर और सिंगर किशोर कुमार के मुंबई स्थित बंगले में एक हाई ग्रेड का रेस्टोरेंट खोलेंगे। इसकी उन्होंने तैयारी पूरी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के साथ उनकी डील पक्की हो चुकी है। बंगले को उन्होंने 5 साल के लिए लीज पर लिया है। कहा जा रहा है कि अगले महीने ये रेस्टोरेंट शुरू जाएगा।

किशोर दा के बेटे अमित कुमार ने भी किया कंफर्म

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले सुमित (किशोर कुमार और लीना चंदावरकर के बेटे सुमित कुमार) की विराट से मुलाकात हुई थी। इस दौरान बंगले को किराए पर लेने को लेकर दोनों की बातचीत हुई। अब आखिरकार ये बंगला 5 साल के लिए विराट को किराए पर दे दिया गया है।

यहां है बंगले

किशोर कुमार का बंगला ‘गौर कुंज’ मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है। किशोर दा जब जिंदा थे तो वो इसी बंगले में रहा करते थे। बंगले के आसपास की हरियाली किशोर दा को काफी पसंद थी। यहां तक कि उन्होंने बंगले के आसपास के पेड़ों के दिलचस्प नाम भी रखे थे। बंगले में एक गैराज भी था, जिसमें वो अपनी विंटेज कार पार्क किया करते थे।

इस तरह विवाद में आया था यह बंगला

2018 में ये बंगला तब विवादों में आया था, जब इसे रेस्टोरेंट खोलने के लिए 3 साल की लीज पर दिया गया था। बीएमसी ने बंगले के ग्राउंड फ्लोर में अवैध निर्माण पर आपत्ति जताते हुए किशोर कुमार और लीला चंदावरकर के बेटे सुमित को नोटिस भी भेजा था।

विराट कोहली हैं कई बिजनेस के मालिक

विराट ने इससे पहले भी कई बिजनेस में इन्वेस्ट किया है। वो UAE Royals (टेनिस टीम) के को-फाउंडर हैं। इसके अलावा वो One8 Commune नामक रेस्टोबार के मालिक हैं। वो Wrogn ब्रांड के भी को-फाउंडर हैं। साथ ही विराट इंडियन सुपर लीग में खेलने वाली टीम FC Goa के को-फाउंडर भी हैं।

13 अक्टूबर 1987 को हुआ था किशोर कुमार का निधन

किशोर कुमार की बात करें तो वो फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं। उनका 35 साल पहले (13 अक्टूबर 1987) निधन हो गया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 110 म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ 2678 फिल्मों में गाने गाए थे। किशोर दा ने करीब 88 फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया था।

इसे भी पढ़ें :मिल गया बाप्पा का Address…देखें

इसे भी पढ़ें : JAC 11वीं का आ गया रिजल्ट… यहां करें चेक

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

spot_img

Related articles:

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...