Kohramlive : यूपी में योगी (UP Government)सरकार घरेलू हिंसा से पीड़ित और आपदा प्रभावित बेटियों और महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ने के लिये शक्ति सदन चलायेगी। इसके तहत बेटियों को रहने की सुविधा मुफ्त में दी जायेगी। वहीं, हरेक बुनियादी जरूरत भी मिलेगी। पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 जिलों की महिलाओं को इसकी सुविधा शुरुआत में दी जायेगी। शक्ति सदन में 50 महिलाएं रहेंगी। यह भवन ऐसी जगह पर बनाया जायेगा जो जिला मुख्यालय के आसपास हो, वहीं आवाजाही की बेहतर सुविधा भी हो।
इन 10 जिलों के बेटियों को मिलेगी यह सुविधा(UP Government)
उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अलीगढ़, आजमगढ़, कानपुर, चित्रकूट, झांसी, गोंडा, बस्ती, मिर्जापुर और सहारनपुर में शक्ति सदन का संचालन योगी सरकार के द्वारा किया जायेगा। इसके लिए सरकार घर किराये पर लेगी। यहां बेटियों को रहने की सभी व्यवस्थाएं दी जायेगी। वहीं, उन्हें फ्री में कपड़े, भोजन, प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा भी दी जायेगी। इसके लिए कर्मचारियों का चयन भी जल्द किया जायेगा जो बेटियों की इस घर में देखभाल कर सके।
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CC








