Ranchi : रिजल्ट आने के बाद से एक बार फिर JSSC CGL परीक्षा को लेकर शोर मचने लगा है। बीते कल अभ्यर्थियों ने इसके विरोध में हजारीबाग बंद बुलाया था। इस दौरान छात्रों ओर पुलिस में नोकझोंक भी हुई। वहीं पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने परीक्षा में गड़बड़ी का इल्जाम लगाया है। वे इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा एग्जाम लेने की मांग कर रहे थे। हजारीबाग के बाद आंदोलित छात्रों ने आगामी 15 दिसंबर को राजधानी रांची में राजभवन के पास धरना देने का मन बनाया है। इस दिन यहां राज्य भर से हजारों की संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना है। वहीं छात्रों के शोर की गूंज आज झारखंड विधानसभा में भी पहुंची। सदन के बाहर आजसू विधायक निर्मल महतो हाथ में तख्ती लेकर धरने पर बैठे नजर आये। उनके साथ विपक्ष के कई नेताओं ने परीक्षा रद्द करने व CBI जांच कराने की बात कही। इधर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा है कि लाठीचार्ज की जांच होगी, सरकार छात्रों के हितों को लेकर गंभीर है।
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…
इसे भी पढ़ें :‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ चर्चा में आया नया पोस्टर