UP : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार प्रदेश के करीब 1 करोड़ स्टूडेंट्स को मुफ्त मोबाइल और टैबलेट बांटेगी। योगी सरकार जल्द ही ऐसी योजना लेकर आ रही है। इस योजना के तहत सरकार तकनीकी, चिकित्सा और नर्सिंग संस्थानों से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट्स छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन और टैब देगी। अधिकारियों के मुताबिक इस महीने के अंत से स्मार्टफोन और टैब का वितरण शुरू होगा। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को मिलेगा जो कौशल विकास कार्यक्रमों में नॉमिनेटेड होंगे। आइए जानते हैं आप कैसे करा सकते हैं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन और कैसे मिलेगा आपको इसका फायदा। इसमें पोस्ट ग्रेजुएशन, ग्रेजुएशन, बीटेक, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, पैरा मेडिकल और कौशल विकास मिशन की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा 12वीं और 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन का भी विकल्प मिलेगा। इसके लिए आपको पहले www.upcmo.up.nic.in पर जाना होगा। यहां जाकर आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरकर सब्मिट करते ही आप इस योजना के लिए रजिस्टर्ड हो जाएंगे। आपकी पात्रता की जांच के बाद आपको सरकार की तरफ से इस योजना का लाभ दे दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :ऐसा दिखता है 1 करोड़ का ईनामी माओवादी किशन दा, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें :तालाब में मिला 12वीं क्लास के Student का शव, दो दिन पहले निकला था घर से
इसे भी पढ़ें :SNMMCH में मरीज की मौत, परिजनों ने कहा- Oxygen नहीं मिलने से हुई मौत
इसे भी पढ़ें :गढ़वा का बाबा खोन्हर नाथ महादेव मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल
इसे भी पढ़ें :Sushmita Sen ने वेब सीरीज ‘आर्या -2’ की टीजर शेयर कर बोलीं- शेरनी इज बैक, देखें…
इसे भी पढ़ें :NTA ने NEET अभ्यर्थियों की स्कैन OMR शीट जारी की, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan NCB दफ्तर पहुंचे..
इसे भी पढ़ें :रातो-रात famous हुई MA English चायवाली, ग्राहकों की लगती है कतार, देखें..
इसे भी पढ़ें :किशोरी को पहले पीटा, फिर किया गैंगरेप और…






