जेल में जी हुजूरी, केवल जेब में हो पैसा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची सेंट्रल जेल में बंद किस्म-किस्म के माफिया और पावर ब्रोकर की जी-हुजूरी में घिरे जेल अधिकारियों की ED में हाजिरी बरकरार है। गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक हामिद अख्तर को ED के सामने हाजिर होना पड़ा। कई सवालों से घिरे हामिद अख्तर की खामोशी उनकी मुसीबत को बढ़ा सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह दागा गया कि जेल में बंद आखिर किन वजहों से और किसके कहने पर जेल के CCTV फुटेज को डिलीट किया गया। वहीं, जेल में बंद प्रेम प्रकाश जैसे कैदी को फोन उपलब्ध करवाने पर जवाब मांगे गये। इससे पहले जेलर नसीम खान और बड़ा बाबू दानिश ने पूछताछ में ED को कई चौंकाने वाली जानकारी दे दी है। जेलर और बड़ा बाबू ने कहा कि बड़े अधिकारियों के निर्देश पर ही प्रेम प्रकाश को फोन उपलब्ध करवाया था। वहीं, ED के गवाहों को जेल के अंदर से धमकी दी गई।

जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को ED ने समन भेजकर तलब किया था। गुरुवार को अधीक्षक हामिद अख्तर ED दफ्तर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार ED को यह भी सूचना मिली है कि लंबे समय तक जेल में राज करने का भरोसा पाकर जेल के कुछ अधिकारी माफिया और पावर ब्रोकर के सामने नतमस्तक हैं। जेल से बाहर निकले कुछ कैदियों का तो यहां तक कहना है कि जेल के अंदर का बहुत ही बुरा हाल है। अगर जेब में पैसा हो तो सारी सुविधा जेल के अंदर सहज तरीके से हासिल की जा सकती है। जेल में बंद गरीब और कमजोर कैदियों का सबसे बुरा हाल है। कई बार जेल जा चुके एक दागी का कहना था कि वर्त्तमान में रांची जेल का जो हाल है, वह पहले कभी नहीं था। पता नहीं क्यों रसुखदार कैदियों पर हर कोई मेहरबान है। जेल के अंदर से चली गुगली में अबतक कितने विकेट गिर चुके, इसका लेखा-जोखा जुटाया जाये तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। अब ED के अधिकारियों को झूठे केस में फंसाने और उन्हें सबक सिखाने की साजिश जेल के अंदर रची जा रही है।

इसे भी पढ़ें :पलामू में दर्दनाक हादसा, पत्नी चल बसी…

इसे भी पढ़ें :चलती लग्जरी बस में धुंआ-धुंआ, फिर…

इसे भी पढ़ें :असली बोतल में नकली दारू, कहां मिलता… जानें

इसे भी पढ़ें :वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की शानदार जीत…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में स्टूडेंट्स के लिए CM ने किया बड़ा ऐलान…

इसे भी पढ़ें :रांची SSP ने पांच पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर…

इसे भी पढ़ें :वर्ल्ड कप का फाइनल और सेमीफाइनल देखने का लास्ट चांस…

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...