spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की शानदार जीत…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : वर्ल्ड कप में 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड की यह पांचवीं जीत है। उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 45, डेरिल मिचेल ने 43 और रचिन रवींद्र ने 42 रन बनाये। ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर नाबाद रहे। केन विलियम्सन ने 14 रन बनाये। मार्क चैपमैन 7 रन बनाकर आउट हो गये। टॉम लाथम ने नाबाद 2 रन बनाये। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने 2 विकेट झटके, वहीं, महीश तीक्ष्णा और दुष्मंथा चमीरा को 1-1 कामयाबी मिली। 9 मैचों में न्यूजीलैंड के 10 अंक हो गये। पांच मैच में जीत और चार मैच हार गई। अगर कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला मुंबई में भारत से होगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। तीन रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। निसांका अपना खाता तक नहीं खोल सके। साउदी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद परेरा ने तेजी से रन बनाये, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान मेंडिस 6 रन बनाकर आउट हो गये। समरविक्रमा 1 रन और चरिथ असालंका 8 रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुसल परेरा भी 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गये। मैथ्यूज 16 और धनंजय डिसिल्वा 19 रन बनाकर आउट हुये। चमिका करुणारत्ने भी 6 रन बनाकर चलते बने। दुष्मंता चमीरा ने एक रन बनाये। आखिरी विकेट के लिए महीष तीक्ष्णा ने दिलशान मदुशंका के साथ 43 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिये। लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और मिचेल सैंटनर को 2-2 विकेट मिले।

 

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...