Ranchi : राजधानी रांची में नकली शराब महंगी ब्रांड की बोतलों में भर कर खुले बाजार में बेखौफ बेची जा रही है। अरुणाचल प्रदेश और पंजाब से नकली दारू रांची में आते ही महंगी बना दी जाती हैं। शराब माफिया महंगी बोतलों में नकली दारू को बॉटलिंग कर उसे जहां-तहां सप्लाई करने में जुटे थे। शराब तस्करी के लिये एक महंगी कार और एक पिकअप वैन का इस्तेमाल किया जाता था। कार के पिछले सीट के नीचे तहखाना बना दिया गया था। इसी में बोतलें रख उसकी तस्करी की जाती थी। जब्त पिकअप वैन चोरी की निकली। बॉटलिंग प्लांट के बारे में मिली खुफिया जानकारी के बाद हरकत में आई उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर यह सनसनीखेज खुलासा किया। छापेमारी एक साथ रांची के ओरमांझी और सिकिदिरी इलाके में की गई। जिस मकान में बॉटलिंग प्लांट चल रहा था, उसके मकान मालिक सहित तीन को अरेस्ट किया है। इनके नाम सूरज रजवार, प्रवीण कुमार महतो और धर्मेंद्र पासवान बताये गये। प्लांट से कई बोतल, ढक्कन और रैपर मिले।
इसे भी पढ़ें : गांव में घुसा हाथियों का झुंड, फिर…
इसे भी पढ़ें : SGPGIMS में नौकरी का बेहतरीन मौका…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ के भुरकुंडा में दहशत…
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही मा*र दी गोली…








