spot_img
spot_img
spot_img

चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : चक्रवात ‘मोचा’ को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है।पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित अत्यंत प्रचण्ड चक्रवाती तूफान ‘मोचा’  पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 8 किमी।  प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस ‘मोचा’ तूफान का उच्चारण ‘मोखा’ (Mokha) है और 13 मई को यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 565 किमी। उत्तरपश्चिम, कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) से 760 किमी. दक्षिण-पश्चिम और सिटवे (म्यांमार) से 690 किमी दक्षिण-पश्चिम दिशा में मौजूद है। 14 मई की दोपहर के आसपास इसके एक अति-प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में सिटवे (म्यांमार) के करीब क्यौकप्यू (म्यांमार) और दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के बीच तट को 150-160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से पार करने की उम्मीद है।

आईएमडी ने कहा है कि साइक्लोन ‘मोचा’ में हवा की रफ्तार 175 किमी। प्रति घंटे को भी पार करने की संभावना है।  ‘मोचा’ के असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 मई को अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश  होने की संभावना है। नॉर्थ ईस्ट के त्रिपुरा और मिजोरम में भी कई जगहों पर आज भारी बरसात हो सकती है।  जबकि नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में मोचा के असर से 14 मई को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

‘मोचा’ के कारण अंडमान द्वीप समूह में 13 मई की सुबह तक 50-60 किमी।प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में साइक्लोन ‘मोचा’ के कारण 14 मई को 50 से 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अंडमान सागर के ऊपर खासकर उत्तरी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र आज बहुत उग्र रह सकता है। वहीं पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र उफान पर है और ये हालात 14 मई की सुबह तक जारी रहने वाले हैं। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें सुधार होगा।

एडवाइजरी

आईएमडी ने मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में कमजोर और असुरक्षित ढांचों को मामूली नुकसान पहुंचने की आशंका जाहिर की है। भारी बारिश के कारण कच्ची सड़क में कुछ दरारें पड़ सकती हैं और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना है। तेज आंधी से छोटे पेड़ उखड़ सकते हैं और पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं। छोटे पेड़ों- जैसे केला, ड्रमस्टिक और पपीता आदि को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तूफान और बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। आईएमडी ने पके फलों को तुरंत तोड़ने और फसलों की तुरंत कटाई करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही सब्जियों की नर्सरियों, फलों के बागों को बाड़ लगाकर और कवर करके सुरक्षित करने के लिए कहा गया है। इस दौरान उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है। बचाव के लिए सभी पशुओं को शेड के अंदर रखने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : फर्जी तरीके से राशन उठा रहे खालिद पर गिरी गाज, ठोका इतना जुर्माना…

इसे भी पढ़ें : कैंसर पीड़ितों को राज्य में ही स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना लक्ष्य : CM

इसे भी पढ़ें : ममता सरकार को SC का नोटिस, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : तेजी से बढ़ रहे साइकलोन मोचा पर जानिए IMD ने क्या कहा…

इसे भी पढ़ें : पूर्व डीसी छवि रंजन की बढ़ी रिमांड, देखें कब तक…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर मिली बेटी की डे’ड बॉडी, मां बोल गई यह…

इसे भी पढ़ें : अगले 2 दिनों में गर्मी बरपाएगी कहर, इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...