spot_img
spot_img
spot_img

कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष ने पहलवान को मारा थप्‍पड़, देखें वायरल वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने एक युवा पहलवान को मंच पर ही थप्पड़ मार दिया। मौका था तीन दिवसीय अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का। यह चैंपियनशिप रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही है। इसमें अलग-अलग राज्यों के 800 से अधिक पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। अध्यक्ष के थप्पड़ मारने के बाद माहौल गरमा गया। कई खिलाड़ियों ने कार्रवाई की मांग की। थप्पड़ मारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक के तकनीकी कारण से प्रतियोगिता में नहीं मिली एंट्री

वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश का एक पहलवान भी पहुंचा था, लेकिन उम्र वेरिफिकेशन के दौरान वह पलवान 15 वर्ष से ऊपर का निकला। इसी वजह से तकनीकी कारण से उसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से रोक दिया गया। तकनीकी पदाधिकारियों के साथ पहलवान ने देर तक बहस की। जब बात नहीं बनी तो वह सीधे स्टेज पर पहुंचकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से भी इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए जिद करने लगा। इस दौरान मामला बढ़ गया। बृजभूषण शरण ने युवा पहलवान को स्टेज पर ही थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने मामले को लेकर बीच बचाव भी किया।

मजबूरन मारना पड़ा थप्‍पड़

बृजभूषण सिंह ने कहा कि युवा पहलवान लगातार बदतमीजी कर रहा था। कई बार उसे कहा गया कि बाद में आपसे बात करेंगे, लेकिन वह नहीं माना। मजबूरन उसे थप्पड़ मारना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ कभी भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करता है। एक अभिभावक के तौर पर समझाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : सरकार का बड़ा फैसला, 18 दिसंबर से खुल जाएंगे स्कूल

इसे भी पढ़ें :सुनसान जगहों में लगे मोबाइल टावर को बनाते थे निशाना, अब…

इसे भी पढ़ें :Miss World 2021 Postpone, Manasa Varanasi समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित

इसे भी पढ़ें :पीएम किसान योजना को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें :आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की घर में मिली लाश, राज गहरा…

इसे भी पढ़ें :Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए Vodafone-Idea का नया प्‍लान, जानें

इसे भी पढ़ें :आयुष्मान कार्ड में फ्रॉड से ऐसे बचें, यहां करें शिकायत

इसे भी पढ़ें :अंतिम सफर पर ग्रुप कैप्‍टन Varun Singh, देखें तस्‍वीरें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...