सुनसान जगहों में लगे मोबाइल टावर को बनाते थे निशाना, अब…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bundu) : रांची की बुंडू पुलिस ने दो चोरों को धर दबोचा है। मोबाइल टावर में लगे बैटरी और केलब चुराना इन चोरों की फितरत। गिरफ्तार चोरों में मो. फिरोज और जमरूद्दीन शामिल हैं। दोनों पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो (JH01AV-5370), एक-एक मीटर के 80 पीस केबल, चार टावर में लगने वाले सूखे बैट्री और आठ-आठ मीटर के 6 पीस केबल वायर जब्त किया है।

बीते 15 दिसंबर को रात साढे 8 से 9 बजे के बीच रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा को सूचना मिली कि कुछ चोरों ने जिन्तुडीह स्थित मोबाइल टावर के गार्ड को बंधक बना लिया है और टावर में लगे बैट्री और केबल चुरा रहे हैं। रुरल एसपी नौशाद आलम की देखरेख में बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में तुरंत एक टीम गठित की गई। टीम सिल्ली-रांगामाटी रोड स्थित जिन्तुडीह गांव में लगे मोबाइल टावर के पास पहुंची। टावर से छोड़ी दूर झाड़ी में एक स्कॉर्पियो दिखी। इसी दौरान चोरों की नजर पुलिस पर पड़ी और वे अपनी स्कॉर्पियो वहीं छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा। दो धराये और 2 भाग निकलने में कामयाब रहे। पकड़े गये चोरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं बचकर भाग निकले अपने साथियों का नाम मनोज कर्माली और हिप्पी बताया। दोनों पतरातू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस को दिये अपने बयान में चोरों ने खुलासा किया कि सुनसान जगहों पर लगे मोबाइल टावर को अपना निशाना बनाते थे। टावर में लगे बैट्री और केबल चुरा कर कबाड़ी में बेच देते थे। इसके एवज में उन्हें अच्छा पैसा मिल जाता। पुलिस फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

वहीं चोरों को धर दबोचने में बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार, सोनाहातु संर्किल इंस्पेक्टर रमेश कुमार, सोनाहातु थानेदार मुकेश कुमार, एएसआई दोलगोबिन्द महतो और एएसआई जयशंकर प्रसाद की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या…

इसे भी पढ़ें :अगर आपका भी बैंक में है लॉकर तो जान ले यह नियम, वर्ना…

इसे भी पढ़ें :ट्रेन में इतना से ज्यादा लगेज ले गये तो…

इसे भी पढ़ें :नेशनल शूटर कोनिका लायक के साथ ये क्‍या हो गया…

इसे भी पढ़ें :2 लाख का इनामी कुख्‍यात मंगरा ढेर ! ऐसे हुआ पुलिस की गोली का शिकार  

इसे भी पढ़ें :सलाम बोल, अपहृत छात्रा का मोबाइल स्‍वीच ऑफ, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...