मेडल बहाने हरिद्वार पहुंचे पहलवान, क्या बोली पुलिस… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दिल्ली में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने आज बड़ा फैसला लिया है। पहलवान आज शाम 6 बजे अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वे लोग हरिद्वार पहुँच चुके है। इस बात की जानकारी पहलवान विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। 28 मई को पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद यह कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री ने एक बार भी पहलवानों की सुध नहीं ली। मेडल गंगा में प्रवाहित करने के बाद पहलवान इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। फोगाट ने कहा, इंडिया गेट हमारे उन शहीदों की जगह है जिन्होंने देश के लिए अपनी देह त्याग दी। हम उनके जितने पवित्र तो नहीं हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते वक्त हमारी भावना भी उन सैनिकों जैसी ही थी।

विनेश फोगाट ने ट्विटर पर एक पत्र शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, हमारे साथ 28 मई को जो हुआ वो आप सबने देखा। हम महिला पहलवान ऐसा महसूस कर रही हैं जैसे इस देश में हमारा कुछ बचा ही नहीं है। फोगाट ने लिखा, हमें वो पल याद आ रहे हैं, जब हमने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। अब लग रहा है कि ये मेडल क्यों जीते थे। उन्होंने आगे लिखा, ये मेडल हमें नहीं चाहिए। हम इन मेडल को गंगा में बहाने जा रहे हैं।

पहलवानों ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में लिखा है कि 28 मई को जो हुआ वह आप सबने देखा, पुलिस ने हम लोगों के साथ क्या व्यवहार किया। हमें कितनी बर्बरता से गिरफ्तार किया। हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, हमारे आंदोलन की जगह को भी पुलिस ने तहस नहस कर हमसे छीन लिया और अगले दिन गंभीर मामलों में हमारे ऊपर ही FIR दर्ज कर दी गई।

वहीं हरिद्वार पुलिस प्रशासन का कहना है कि वो हरिद्वार आ रहे पहलवानों को नहीं रोकेंगे। न ही उन्हें मेडल नदी में बहाने से रोका जाएगा। उनका कहना है कि पहलवान कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं।

इसे भी पढ़ें : 2 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, क्या बोलें SP देखें…

इसे भी पढ़ें : JAC ने आउट किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट, ये रहें टॉपर…

इसे भी पढ़ें : जवान युवक की ऐसी मौत, परिवार में मचा कोहराम…

इसे भी पढ़ें :IPL 2023 की ट्रॉफी हुई CSK के नाम, टीम ने ऐसे जीता मैच… देखें

इसे भी पढ़ें :नाक-नक्श से सुंदर विवाहिता जब डिमांड कर बैठी 5 करोड़, फिर क्या हुआ, जानें…

इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो दिनेश गोप को ले NIA पहुंची खूंटी, फिर क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें :2 हजार का लालच लेकर नाबालिगों से कराता था यह काम, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :एक साथ चली गई 6 मजदूरों की जान… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : काल के गाल में समा गये दो जवान युवक, देखें कैसे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...