Kohramlive : फेसबुक पर विवाहिता से दोस्ती बढ़ाना जी का जंजाल बन गया। बातों-बातों में विवाहिता ने फेसबुक पर फ्रेंड बने व्यवसायी को बताया कि वो उसके साथ ही स्कूल में पढ़ती थी, अब उसकी शादी हो गई है। अब वो अपने पति के साथ नोएडा में रहती है। महिला ने व्यवसायी को अपने हुस्न के जाल में फंसा लिया। यह दोस्ती फेसबुकिया प्यार में बदल गई। एक रोज विवाहिता ने व्यवसायी को नोएडा बुलाया। दोनों में देह का रिश्ता कायम हो गया। धीरे-धीरे विवाहिता ने अलग-अलग काम के एवज में पैसा मांगने लगी। खुद के कारोबार करने की बात कहकर सबसे पहले 20 लाख रुपये झटक ली। इसके बाद उसकी डिमांड मांग बढ़ने लगी। अचानक विवाहिता का बर्त्ताव बदल गया। व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे करीब 2 करोड़ रुपये ऐंठ लिये। विवाहिता की दौलत कमाने की भूख बढ़ती चली गई। उसने व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये की डिमांड कर दी। विवाहिता ने व्यवसायी से कहना शुरू किया कि 5 करोड़ देने पर वो सबकुछ भूल जायेगी, उसके रास्ते से हट जायेगी, वहीं रुपये नहीं देने पर उसे रेप केस में फंसा देने की धमकी देने लगी। व्यवसायी की अपनी एक फैक्ट्री है। इल्जाम है कि विवाहिता का साथ उसका पति रक्षित दिया करता था। इल्जाम यह भी है कि एक दिन विवाहिता और उसका पति व्यवसायी के फैक्ट्री पहुंच गये। व्यवसायी को मारा-पीटा गया और उसपर रेप केस कर देने की धमकी देकर वहां से निकल पड़े। हनीट्रैप में फंसे व्यवसायी अपना दुखड़ा पुलिस को बताया। पुलिस ने विवाहिता ईशा और उसके पति को अपनी कस्टडी में ले लिया। यह चौंकाने वाला मामला फरीदाबाद से सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 यानी कोरोना महामारी के टाईम व्यवसायी की जान-पहचान ईशा नाम की लड़की से हुई। नाक-नक्श से सुंदर ईशा शुरू में अपने बारे में सबकुछ व्यवसायी को नहीं बताया। बाद में बातों ही बातों पर उसे बताया कि वो उसकी स्कूल में साथ पढ़ती थी। इसके बाद बीते तीन साल से व्यवसायी को ब्लैकमेल कर उससे धन बटोरती चली गई। विवाहिता पैसों की मांग व्हाट्सएप पर ही करती थी। जब डिमांड 5 करोड़ तक पहुंच गई तब व्यवसायी कानून की शरण में चले गये।
इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो दिनेश गोप को ले NIA पहुंची खूंटी, फिर क्या हुआ देखें…
इसे भी पढ़ें :2 हजार का लालच लेकर नाबालिगों से कराता था यह काम, देखें क्या…












