Latehar : 2 लाख के इनामी नक्सली रघुनाथ सिंह ने आज सरेंडर कर दिया। JJMP के एरिया कमांडर रघुनाथ ने आज लातेहार के एसपी अंजनी अंजन के सामने अपने हथियार डाल दिए। रघुनाथ ने सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। यह पिछले कई वर्षों से JJMP के एरिया कमांडर के रूप में एक्टिव था। रघुनाथ लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बेंदी गांव का रहनेवाला है। मौके पर एसपी समेत लातेहार SDPO संतोष कुमार मिश्र, CRPF के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
रघुनाथ पर नक्सली कांडों को लेकर जिले के कई थानों में 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। लातेहार एसपी ने बताया कि पुलिस और CRPF नक्सलियों के परिजनों को लगातार सरकार की आत्मसमर्पण नीति के फायदों के बारे में जागरूक कर रही है। इसी से प्रभावित होकर रघुनाथ ने आत्मसमर्पण किया है। जो लोग मुख्यधारा से भटक कर नक्सलवाद के राह पर चल रहे हैं, उन्हें इस नीति का लाभ उठाते हुए सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुलिस हर प्रकार से सहयोग करने को तैयार है।
इसे भी पढ़ें : JAC ने आउट किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट, ये रहें टॉपर…
इसे भी पढ़ें : जवान युवक की ऐसी मौत, परिवार में मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें :IPL 2023 की ट्रॉफी हुई CSK के नाम, टीम ने ऐसे जीता मैच… देखें
इसे भी पढ़ें :नाक-नक्श से सुंदर विवाहिता जब डिमांड कर बैठी 5 करोड़, फिर क्या हुआ, जानें…
इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो दिनेश गोप को ले NIA पहुंची खूंटी, फिर क्या हुआ देखें…
इसे भी पढ़ें :2 हजार का लालच लेकर नाबालिगों से कराता था यह काम, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :एक साथ चली गई 6 मजदूरों की जान… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : काल के गाल में समा गये दो जवान युवक, देखें कैसे…












