Kohramlive Desk : दुनिया का सबसे बड़ा और बूढ़ा नर पांडा एन एन(An An) को गुरुवार सुबह हांगकांग के ओशन पार्क में इच्छामृत्यु दी गई। बता दे की इस पांडा की उम्र 35 साल थी जो इंसानों की 105 साल की उम्र के बराबर है। जानकारी के मुताबिक, एन एन ने ठोस भोजन खाना बंद कर दिया था। ये पिछले काफी समय सिर्फ पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स वाले तरल पदार्थ ही ले रहा था। वहीं, इस पांडा की देखभाल कर रहे पार्क का कहना है कि पांडा अपनी मौत से पहले बहुत शांत और सुस्त हो चुका था। कोई भी हलचल नहीं दिखती थी। कर्मचारियों ने उसकी परेशानी को कम करने के लिए उसे मेडिकल केयर भी दी थी। दोपहर को एन एन के बाड़े में शोक सभा भी रखी गई, जहां कर्मचारियों ने पांडा की एक तस्वीर के साथ सफेद फूल भी रखे थे। तस्वीर पर लिखा था ‘Thank you An An 1986-2022’।
ओशन पार्क ने अपने बयान में कहा कि
ये दुखद है, लेकिन एन एन की स्थिति 21 जुलाई 2022 को काफी खराब हो गई थी।चीन संरक्षण और अनुसंधान केंद्र (China Conservation and Research Centre) से सलाह लेने के बाद, ओशन पार्क और कृषि, मत्स्य पालन और संरक्षण विभाग के पशु चिकित्सकों ने इस विशालकाय पांडा को इच्छामृत्यु देने का कठिन फैसला लिया। गुरुवार सुबह 8.40 बजे पांडा के बाड़े में ही इच्छामृत्यु की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
पाउलो पोंग का कहना है कि
ओशन पार्क कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पाउलो पोंग का कहना है कि एन एन हमारे परिवार का एक अहम सदस्य था और वह पार्क के साथ-साथ ही बड़ा हुआ। उसने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ दोस्ताना रिश्ता बना लिया था। एन एन ने हमें कई दिल को छू लेने वाले यादगार पल दिए हैं। उसे भुलाया नहीं जा सकता।
एन एन का जन्म कहा हुआ था
एन एन का जन्म दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत (Sichuan province) में हुआ था। 1999 में बीजिंग ने शहर को उपहार तौर पर एन एन और एक मादा विशाल पांडा जिया जिया को एकसाथ हांगकांग भेजा था। जिया-जिया की मौत 38 साल की उम्र में 2016 में हो गई थी। पार्क में फिलहाल दो और विशाल पांडा हैं। जिन्हें केंद्र सरकार ने 2007 में हांगकांग को दिया था।
Hong Kong’s beloved giant panda An An euthanised at Ocean Park https://t.co/QvgKdpXVEx
— South China Morning Post (@SCMPNews) July 21, 2022
इसे भी पढ़ें :President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू के सिर राष्ट्रपति का ताज… देखें
इसे भी पढ़ें :स्कूल बस में लगी भीषण आग, 21 बच्चे थे सवार, देखें…
इसे भी पढ़ें :बाहुबली को फिर 10 साल की जेल
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज
इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों के निबटारे के लिए अलर्ट मोड में काम करें अधिवक्ता और पुलिस : सीएम




